Year Beginner: 2025 में इन योगासनों को बनाएं रूटीन का हिस्सा, सेहत रहेगी दुरुस्त

आज के समय में बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं और ऐसे में सेहतमंद रहना किसी चैलेंज से कम नहीं रह गया है। गलत खान-पान, तनाव, भागदौड़ से भरी जीवनशैली और प्रदूषण समेत कई कारणों के चलते, लोग कम उम्र में ही बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। जब भी नया साल आता है, तो हम कई गोल्स सेट करते हैं। ये गोल्स रिलेशनशिप, करियर और हेल्थ से जुड़े होते हैं। बात अगर हेल्दी लाइफ की हो, तो नये साल की शुरुआत के साथ ही, लोग फिटनेस रूटीन को फॉलो करने, क्लीन डाइट लेने और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने के बारे में बात करने लगते हैं। हेल्दी रहने के लिए, योगासनों को रूटीन में शामिल करना बहुत जरूरी है। वजन कम करने, तनाव को दूर करने, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने और बीमारियों से बचाने में योगासन मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको साल 2025 में अपने फिटनेस रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
तितली आसन (Butterfly Pose)

- सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
- आपको इस तरह बैठना है कि दोनों तलवे एक-दूसरे को टच करें।
- रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना है।
- इस पोजिशन में शरीर को स्थिर करें।
- अब दोनों हाथों को घुटनों पर रखें।
- सांस लेते और छोड़ते हुए आपको घुटनों को ऊपर और नीचे लेकर जाा है।
- सांस लेते हुए घुटनों को नीचे लाएं और छोड़ते हुए ऊपर ले जाएं।
- इसे 10-20 बार दोहराएं
- आप इसे अपनी क्षमता के अनुसार, ज्यादा देर भी कर सकती हैं।
- यह आसन महिलाओं को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।
- इसका रोजाना अभ्यास करने से पीरियड्स नियमित होते हैं और शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
- इससे थकान और स्ट्रेस दूर होता है।
- यह आसन डाइजेशन को सुधारने में भी मदद करता है।
- इसे रोजाना करने से बेली फैट भी कम हो सकता है।
वज्रासन (Diamond Pose)

- इस आसन को करना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन यह बहुत फायदेमंद है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
- दोनों तलवे पीछे की ओर होने चाहिए और हिप्स को एड़ियों पर टिकाना है
- दोनों तलवों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर रखें।
- आपको एकदम सीधा बैठना है।
- अब सांस लें और छोड़ें।
- यह आसन खासतौर पर डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद है।
- इसे आप खाना खाने के कुछ देर बाद भी कर सकती हैं।
- इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- यह आसन हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
- इससे मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है।
धनुरासन (Bow Pose)

- यह आसन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन प्रैक्टिस के साथ आप इसे आसानी से कर पाएंगी।
- सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- पैरों को उठाएं और हिप्स के पास लेकर आएं।
- ऐसा करने पर आपको पेट की मांसपेशियों में दबाव महसूस होगा।
- अब पैरों के टखनों को हाथों से पकड़ते हुए शरीर को सामने से भी ऊपर की तरफ उठाएं।
- गहरी सांस लें।
- इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
- यह आसन लटके हुए पेट को कम करता है।
- इसे करने से डाइजेशन भी दुरुस्त होगा।
- अगर आप रोजाना इस आसन का अभ्यास करेंगी, तो वजन भी आसानी से कम होगा।
- यह आसन शरीर को एनर्जी देता है और थकान को दूर करता है।
कुंभकासन (Plank Pose)

- यह आसन शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है।
- इससे कोर मसल्स स्ट्रॉन्ग होती हैं।
- इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- शरीर को एकदम सीधा रखें।
- अब हथेलियों और पंजों पर दबाव डालें और शरीर को प्लैंक पोजिशन में लाने की कोशिश करें।
- आपके शरीर का भार हथेलियों और पंजों पर होना चाहिए।
- आपको शरीर को हवा में उठाना है।
- शरीर एक सीध में होना चाहिए।
- इस पोजिशन को होल्ड करें।
- इसे करने से पेट की चर्बी कम होती है।
- आप साइड प्लैंक और ट्विस्ट प्लैंक भी कर सकते हैं।
- इससे शरीर का बैलेंस बेहतर होता है और इंफ्लेमेशन कम होता है।
सुखासन (Easy Pose)

- इस आसन को करना सबसे आसान है लेकिन इसे करने से कई फायदे मिलते हैं।
- इसे आप किसी भी उम्र में और कहीं भी बैठकर कर सकती हैं।
- योगा मैट पर आराम से बैठ जाएं।
- अब पैरों को अंदर की तरफ करें।
- पैरों को आपको क्रॉस करके अंदर की ओर रखना है।
- आपको कमर, गर्दन, सिर और बैकबोन को एकदम सीधा रखना है।
- कंधों को रिलैक्स रखें और शरीर को आराम देते हुए दिमाग को शांत करें।
- यह आसन तनाव कम करने में मदद करता है।
- इसे करने से दिमाग शांत होता है।
- यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
- इसे रोजाना करने से पीठ दर्द की दिक्कत भी दूर हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Year Ender: साल 2024 में फिट रहने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा किए ये योगासन, मिला खूब फायदा
नौकासन( Boat Pose)

- सबसे पहले योगा मैट पर सीधा लेट जाएं।
- पैरों को सामने की तरफ फैलाएं।
- हाथों को थोड़ा पीछे की तरफ रखें।
- रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
- अब हाथों को सामने की तरफ लाते हुए पैरों और शरीर को ऊपरी हिस्से को जमीन से उठाएं।
- नाभि पर दबाव पड़ेगा और पेट की मांसपेशियों पर प्रेशर महसूस होगा।
- इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
- आपका शरीर इस समय पर एक नौका की पोजशिन में होगा।
- अब ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
- इसे करने से बैली फैट कम होता है।
- इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
- यह आसन कब्ज को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Year Ender: PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद करते हैं ये योगासन, साल 2024 में लोगों ने किया खूब सर्च
साल 2025 में सेहतमंद रहने के लिए, इन योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।