Year Ender: PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद करते हैं ये योगासन, साल 2024 में लोगों ने किया खूब सर्च

PCOD की समस्या आजकल महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है। इस समस्या में शरीर में मेल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। शरीर में होने वाले इस हार्मोनल इंबैलेंस का असर,महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। PCOD की वजह से कई बार महिलाओं को हमेशा थकान महसूस होती है, कब्ज हो जाती है, डिप्रेशन और डायबिटीज का खतरा भी रहता है। खराब जीवनशैली, खान-पान में लापरवाही, स्ट्रेस और फिजिकल एक्टिविटी का कम होना जैसे कई कारणों के चलते, पीसीओडी हो सकती है। इसके लक्षणों को मैनेज करने के लिए, दवाइयों के साथ, सही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी हैं। कुछ योगासन भी इस कंडीशन को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। साल 2024 में भी योगासनों की मदद से कई महिलाओं ने पीसीओडी के लक्षणों को रिवर्स करने में सफलता पाई। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनो के बारे में बता रहे हैं, जो PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद करते हैं और साल 2024 में खूब ट्रेंड में रहे। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
कैट-काऊ पोज या मार्जरी आसन ![pcod yoga trends in 2024]()
- इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी हथेलियों और घुटनों को फर्श पर टिकाएं।
- अब घुटनों को हिप्स के नीचे रखें।
- कलाई को कंधों के नीचे रखें।
- आपको शरीर को कैट पोजिशन में लाना है।
- अब आपको जांघों को थोड़ा ऊपर की तरफ उठाना है।
- ऐसा करते हुए शरीर पर ज्यादा दवाब न डालें।
- पैरों के घुटनों पर आपको 90 डिग्री का कोण बनाना है।
- लंबी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ झुकाएं।
- टेलबोन को ऊपर की तरफ उठाते हुए सांस छोड़ें।
- सिर को नीचे की ओर झुकाएं।
- ठोड़ी को छाती से लगाएं।
- कुछ देर इस पोजिशन को होल्ड करें।
- महिलाओं के लिए यह आसान बेहद फायदेमंद है।
- इसे करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में खून का फ्लो सही होता है और मजबूती मिलती है।
- इससे पीसीओडी के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद मिलती है।
- पीरियड से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी यह फायदेमंद है।
बटरफ्लाई पोज या तितली आसन

- इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।
- आपके दोनों तलवे एक-दूसरे से छूने चाहिए।
- एड़ियों को अंदर की तरफ रखें।
- दोनों हाथों से तलवों को पकड़ें।
- बैकबोन को बिल्कुल सीधा रखें।
- आपको आगे की तरफ झुककर नहीं बैठना है।
- अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें।
- सांस अंदर लें।
- अब आपको सांस को छोड़ते हुए घुटनों को ऊपर ले जाना है।
- इसके बाद सांस लेते हुए घुटनों को नीचे की तरफ लाना है।
- इसे करना काफी आसान है और इससे आप अपनी कई दिक्कतों को दूर कर सकती हैं।
- शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में यह मदद करता है।
- इससे बेली फैट भी कम होता है।
- इसे करने से पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और पीसीओडी के लक्षण कम होते हैं।
यह भी पढ़ें- Year Ender: साल 2024 में सेहतमंद रहने के लिए लोगों ने डाइट में शामिल करें ये नट्स, मिले कई फायदे
धनुरासन या बो पोज

- इसे करने के लिए सबसे योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- पैरों को सीधा रखें।
- अब पैरों को उठाकर हिप्स के पास लाएं।
- सांस के अंदर की तरफ खीचें।
- अपने पैरों के टखनों को दोनों हाथों से पकड़ें।
- सामने की तरफ देखते हुए शरीर को आगे से भी उठाएं।
- गर्दन को सीधा रखें और सामने देखेत हुए सांस लें।
- आपका शरीर एक धनुष की पोजिशन में आ जाएगा।
- अब गहरी सांस लें।
- इस पोजिशन को आपको कुछ देर होल्ड करना है।
- अगर आपने पहले इसे नहीं किया है, तो एकदम से शरीर पर दवाब न डालें।
- जितनी देर आसानी से पोजिशन को होल्ड कर सकें, उतनी ही देर करें।
- पीसीओडी में अक्सर महिलाओं का डाइजेशन खराब होता है। यह डाइजेशन को सुधारने में मदद कर सकता है।
- इससे खाना अच्छे से पचता है और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- यह पेल्विक फ्लोर को मजबूती देता है और पीरियड्स को नियमित बनाने में मदद कर सकता है।
मलासन या गारलैंड पोज

- इस आसन को करना बहुत आसान है और इसमें कई दिक्कतों का हल छिपा है।इ
- इसे करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- अब पैरों को एक-दूसरे से दूर करें।
- धीरे-धीरे स्क्वाट पोजिशन में आ जाएं।
- रीढ़ की सीधा रखकर इस पोजिशन को होल्ड करें।
- हिप्स को जमीन की तरफ ले जाएं।
- घुटनों को खोलें और कुछ देर इसी पोजिशन में रहें।
- आपको झटके से स्क्वाट पोजिशन में नहीं आना है बल्कि धीरे-धीरे आना है।
- इस आसन को करने से कब्ज नहीं होती है और पेट आसानी से साफ होता है।
- इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है।
- यह आसन पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है।
भद्रासन या वाइड हीरो पोज

- सबसे पहले योगा मैट पर दोनों घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं।
- अब आपको दोनों पंजों को मिलाना है।
- पंजों को हाथों की उंगलियों से पकड़ें।
- इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
- अब अपने हाथों को ऊपर से नीचे की ओर लाएं और आगे मैट पर फैलाएं।
- अपने शरीर को आगे की तरफ झुकाना है।
- इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
- पीसीओडी में बेली फैट को कम करने में यह आसन मदद कर सकता है।
- इससे फर्टिलिटी मे भी सुधार होता है।
यह भी पढ़ें- Year Ender: साल 2024 में फिट रहने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा किए ये योगासन, मिला खूब फायदा
PCOD के लक्षणों को मैनेज करने के लिए, आप भी इन योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
