PCOS को कंट्रोल करने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन

PCOS यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम में महिलाओं की ओवरी के इर्द-गिर्द छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं और ओवरी बल्की हो जाती है। यह समस्या आजकल महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है। PCOS में शरीर में मेल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है और इस हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से महिलाओं के शरीर में इसके कई लक्षण नजर आने लगते हैं। एक्ने होना, बालों का झड़ना, पीरियड्स अनियमित होना और वजन बढ़ना इसके आम लक्षण हैं। अगर आपको इसके लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर आपको अल्ट्रासाउंड और कुछ ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह देगा। PCOS और PCOD के लक्षणों को कम करने में हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। यहां हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो PCOS और PCOD दोनों मे फायदेमंद हैं। इन्हें रोजाना दस मिनट करने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस कम होगा और भी कई फायदे मिलेंगे। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
तितली आसन

- इसे करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर सुखासन में बैठ जाएं।
- पैरों को इस तरह रखें कि पैरों के तलवे एक-दूसरे को टच करें।
- एड़ियों को जितना हो सके अंदर की ओर लेकर आएं।
- अब हाथों से आपको दोनों पैरों के तलवों को पकड़ना है।
- रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
- अब सांस अंदर लें।
- हाथों को घुटनों पर रखें।
- सांस छोड़ते वक्त घुटनों को ऊपर और सांस लेते वक्त घुटनों को नीचे ले जाएं।
- इसे ऐसे ही कुछ देर करें।
- आपको सांस को नॉर्मल रखना है और इसी तरह पैरों को मूव करवाना है।
- इस आसन को करने से फर्टिलिटी बूस्ट होती है, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
- यह डाइजेशन में सुधार करता है और बेली फैट कम करने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान? रामबाण है नानी मां का यह देसी नुस्खा
मलासन

- इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- पैरों को एक-दूसरे से दूर करें।
- अब स्क्वाट की पोजिशन में आ जाएं।
- घुटनों को अंदर की ओर मोड़ें।
- हिप्स की जमीन की तरफ ले जाएं।
- रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
- यह आसन पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
- इससे डाइजेशन में सुधार होता है।
- यह आसन पेल्विक फ्लोर में ब्लड फ्लो बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज
PCOS होने पर हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।