Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:37 PM IST

अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान? रामबाण है नानी मां का यह देसी नुस्खा

अगर आप पीरियड्स के समय पर न आने से परेशान हैं, तो आपको नानी मां के इस देसी नुस्खे को आजमाना चाहिए। आपके किचन में मौजूद इन 2 चीजों की मदद से अनियमित पीरियड्स की समस्या हल हो सकती है।
Updated:- 2024-09-30, 16:42 IST
image

क्या आप अनियमित पीरियड्स की वजह से परेशान हैं?

क्या आपको पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं?

क्या पीरियड के दिनों में आपको बहुत अधिक ऐंठन और दर्द होता है?

क्या आप हार्मोनल इंबैलेंस से परेशान हैं?

अगर ऐसा है, तो आप इस घरेलू नुस्खे को आजमा सकती हैं। पीरियड्स का समय पर न आना किसी भी महिला के लिए समस्या हो सकती है। अनियमित पीरियड्स की वजह से महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। सेहतमंद रहने के लिए, पीरियड्स का समय पर आना बहुत जरूरी है। आमतौर पर पीरियड साइकिल के बीच, 28 दिनों का अंतर होना चाहिए। अगर साइकिल के बीच 21 दिनों से कम या 35 दिनों से ज्यादा का अंतर है, तो इसे अनियमित पीरियड माना जाता है। इसके पीछे स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस, वजन में बदलाव और अनियमित जीवनशैली जैसे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप पीरियड्स के समय पर न आने से परेशान हैं, तो आपको नानी मां के इस देसी नुस्खे को आजमाना चाहिए। आपके किचन में मौजूद इन 2 चीजों की मदद से अनियमित पीरियड्स की समस्या हल हो सकती है।

समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स, अपनाएं यह घरेलू नुस्खा

cinnamon water to reduce pcod symptoms

  • दालचीनी, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस दूर करने में मदद करती है। यह पीसीओएस में ऑव्युलेशन को समय पर लाने में मदद करती है।
  • इससे अनियमित पीरियड्स की समस्या के साथ ही पीरियड्स के दिनों की मुश्किल भी दूर होती है।
  • दालचीनी इंसुलिन रेजिस्टेंस को दूर करती है। इस ड्रिंक को पीने से पीरियड्स समय पर आते हैं।
  • यह पीएमएस के लक्षणों को कम करती है और फर्टिलिटी को भी बूस्ट करती है।
  • हल्दी, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स के लेवल को मैनेज करने में मदद करती है।
  • हल्‍दी में मौजूद ईमानोगॉग के चलते पीरियड्स समय पर आते हैं।
  • अगर आप इस नुस्खे में हल्दी पाउडर की जगह कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करें, तो ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
  • अदरक में जिंजरॉल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह पीरियड्स को नियमित करने का काम करती है।

यह भी पढ़ें- Periods: समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? दादी मां के इस 'दिल से इंडियन' नुस्खे की लें मदद


अनियमित पीरियड्स को दूर करेगा यह उपाय

cinnamon water for periods

  • सबसे पहले 1 बड़ा कप पानी लें।
  • इसमें दालचीनी का छोटा टुकड़ा डालें।
  • अब इसमें चौथाई टीस्पून हल्दी डालें।
  • इसमें आधा इंच अदरक घिसें।
  • इसे अच्छे से उबलने दें।
  • अब इसे छानकर पी लें।
  • यह ड्रिंक अनियमित पीरियड्स की समस्या को कम कर सकती है।

 यह भी पढ़ें- समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स तो करें ये 5 योगासन, 1 महीने में हो जाएंगे रेगुलर

 

अगर पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो आपको इस नुस्खे को आजमाना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।