herzindagi
what happens if you do plank exercise

क्या आप जानती हैं रोज 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करने से क्या होता है?

प्लैंक एक्सरसाइज वजन कम करने में कारगर है। इसे अगर आप रोजाना 5 मिनट अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करेंगी, तो आपको शरीर में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 11:11 IST

हेल्दी रहने के लिए, सही डाइट और एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन, सही डाइट और एक्सरसाइज का फायदा तभी है, जब आप इसे अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। अक्सर लोग कुछ दिन तो हेल्दी डाइट और वर्कआउट रूटीन फॉलो करते हैं। लेकिन, इससे रिजल्ट न मिलते देख, इसे छोड़ देते हैं। बता दें कि एक्सरसाइज हो, योगा हो या फिर हेल्दी डाइट, इन चीजों का फायदा एक दिन में नजर नहीं आता है। इसलिए, अगर आप इसे लंबे समय तक अपने रूटीन का हिस्सा बनाएंगी, तो ही आपको इसका असर देखनो को मिलेगा। प्लैंक एक्सरसाइज वजन कम करने में कारगर है। इसे अगर आप रोजाना 5 मिनट अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करेंगी, तो आपको शरीर में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बारे में योग एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करने से शरीर में आ सकते हैं ये बदलाव (What happens if I do a plank every day)

plank pose benefits

  • अगर आप रोजाना 5 मिनट के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करती हैं, तो इससे मूड बेहतर होता है।
  • जो लोग तनाव में रहते हैं या जिन्हें अक्सर चिड़चिड़ापन महसूस होता है, उन्हें इसे जरूर करना चाहिए।
  • दरअसल, इसे करने से कई स्टिफ हो चुकी मसल्स ठीक होती हैं और उससे स्ट्रेस कम होता है।
  • रोजाना 5 मिनट इस एक्सरसाइज को करने से, तोंद भी कम होती है।
  • अगर आपका पेट लटका हुआ है, तो 1 महीने तक प्लैंक एक्सरसाइज कर, आपको अंतर महसूस हो सकता है।
  • इससे पेट की मांसपेशियों पर दवाब पड़ता है और बेली फैट कम हो सकता है।
  • जिन लोगों को बैलेंस बनाने में मुश्किल होती है, इस एक्सरसाइज को रोज करने से, बैलेंस में सुधार हो सकता है।
  • शरीर के हर हिस्से से चर्बी कम करने में भी यह एक्सरसाइज कारगर है।
  • इससे कोर मसल्स मजबूत होंगी और फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होगा।
  • इसे 1 महीने तक रूटीन में शामिल करने से, आपको शरीर में ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका (What happens if You do 5 minute plank everyday for a month)

how to do plank pose

  • सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • शरीर को एक सीध में रखें।
  • हथेलियों और पैरों के पंजों पर दबाव डालें।
  • प्लैंक की मुद्रा में आएं।
  • शरीर को आपको एक सीध में रखना है।
  • शरीर को ऊपर उठाएं।
  • इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • इसे आपको रोज 5 मिनट के लिए करना है।

यह भी पढ़ें- चेहरे की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें ये 2 एक्सरसाइज

यह विडियो भी देखें

 

हेल्दी रहने के लिए, रोजाना प्लैंक और अन्य कुछ एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- मोटापा होगा तेजी से कम, रोज करें यह 1 योगासन

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।