herzindagi
How can I lose my double chin in  days at home

चेहरे की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें ये 2 एक्सरसाइज

चेहरे की चर्बी को कम करने में फेस योगा कारगर है। एक्सपर्ट की बताई फेशियल एक्सरसाइज को रोज सुबह करने से आप फेस फैट को कम कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-19, 17:32 IST

Facial exercises to lose Face Fat: मोटापे की वजह से केवल आपके हाथ-पैर या पेट पर नहीं, बल्कि चेहरे पर भी फैट जमा होने लगता है। ठोड़ी, गाल और जबड़े पर जमा फैट को फेशियल फैट कहा जाता है। मोटे-मोटे गाल और डबल चिन के कारण, चेहरा बड़ा लगने लगता है और उम्र भी अधिक नजर आती है। अक्सर महिलाएं फेस फैट को कम करने के बजाय इसे मेकअप से छिपाने पर जोर देती हैं। लेकिन, आपको बता दें कि कुछ आसान एक्सरसाइज की मदद से आप आसानी से चेहरे की चर्बी को कम कर सकती हैं। फेस योगा से गाल पतले होते हैं, जॉ लाइन नजर आती है और डबल चिन भी दूर होती है। यहां हम आपको 2 ऐसी ही फेशियल एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो चेहरे की चर्बी को कम करने में मदद करती हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।

सीलिंग किस एक्सरसाइज (How do you get rid of a double chin fast)

how to decrease face fat

  • फेस फैट को कम करने में यह एक्सरसाइज बहुत कारगर है।
  • इसे करने के लिए आप सीधी खड़ी हो जाएं।
  • अब कमरे की छत की ओर गर्दन उठाकर देखें।
  • ऐसा करते वक्त आपको पाउट बनाना है।
  • इससे चेहरे की और खासकर चिन की मसल्स में खिंचाव होगा।
  • डबल चिन कम करने में यह एक्सरसाइज बहुत कारगर है।
  • ऐसा 10-15 बार करें।
  • इसके अलावा, गर्दन उठाकर ऊपर देखते वक्त आपको एक और काम करना है।
  • इस दौरान, अपने दोनों अंगूठों को ठोड़ी से कानों की तरफ ले जाएं।
  • आपको अंगूठों पर अपनी जॉ लाइन पर घुमाते हुए ऊपर की ओर ले जाना है।

चिन लिफ्ट एक्सरसाइज (How can I lose my double chin in 5 days at home)

ways to reduce dobyle chin

  • सबसे पहले अपनी पीठ को सीधा रखते हुए एक जगह बैठ जाएं।
  • आप खड़े होकर भी इसे कर सकती हैं।
  • अपने मुंह को बंद रखें।
  • सिर को पीछे की तरफ ले जाएं
  • गर्दन को फैलाने की कोशिश करें।
  • ऐसा करते हुए गर्दन पर दबाव न डालें। जितना हो सके, उतना ही गर्दन को फैलाएं।
  • अब अपने नीचे वाले होंठ को ऊपर वाले होंठ के ऊपर ले जाएं।
  • ऐसा करते हुए ऊपर की ओर देखें।
  • कुछ सेकेंड इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • इसके बाद ओरिजनल पोजिशन में आ जाएं।
  • ऐसा आपको 10-15 बार करना है।
  • कुछ ही दिनों में फेस फैट में अंतर दिख सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- Double chin ने खराब कर दी चेहरे की खूबसूरती, तो ट्राई करें ये आसान टिप्स

 

फेस फैट कम करने में ये 2 एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- गाल और गर्दन की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए करें ये फेस योगा, झुर्रियां हो जाएंगी कम 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।