मोटापा होगा तेजी से कम, रोज करें यह 1 योगासन

अगर आपका वजन बढ़ रहा है और आप शरीर के हर कोने की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो यह 1 योगासन आपकी मदद कर सकता है। इसके फायदे और करने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें।

What are the benefits of Bakasana Crane Pose

मोटे गाल हों, डबल चिन हो, थुलथुली बाजुएं हों या लटका हुआ पेट, वजन बढ़ने पर शरीर के हर हिस्से की चर्बी बढ़ने लगती हैं। मोटापा बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें हेल्थ कंडीशन्स, स्ट्रेस, नींद पूरी न होना, डाइजेशन खराब रहना और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई चीजें शामिल हैं। वजन कम करने के लिए, सही डाइट के साथ, योगा और एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा, हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना चाहिए। शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़े होने पर भी वजन बढ़ता है और आसानी से कम नहीं होता है। अगर आपका वजन बढ़ रहा है और आप शरीर के हर कोने की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो यह 1 योगासन आपकी मदद कर सकता है। इसके फायदे और करने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए करें बकासन (What are the benefits of Bakasana Crane Pose)

yoga for weight loss

  • बकासन या क्रेन पोज करने से शरीर की जिद्दी चर्बी कम होती है और बॉडी टोंड होती है।
  • खासकर, पेट की चर्बी को कम करने में यह आसन बहुत कारगर है।
  • इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और उम्र से पहले,एजिंग के साइन्स नजर नहीं आते हैं।
  • इसे करने से स्ट्रेस भी कम होता है।
  • हाथों की मांसपेशियों को मजबूती देने में यह आसन कारगर है।
  • इससे बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होता है।
  • इससे डाइजेशन सुधरता है।
  • पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। खासकर, महिलाओं को इस आसन का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

बकासन क्रेन पोज को करने का सही तरीका (How to do a Crane Pose step by step)

yoga to reduce body fat

  • सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाएं और दोनों पैरों को मोड़कर जमीन पर बैठ जाएं।
  • दोनों हाथों को आगे रखें और दाएं पैर को बाएं पैर के पंजों पर रखें।
  • आपको अपने हाथों के बीच थोड़ा गैप रखना है।
  • हथेलियों को जमीन पर सामने की ओर लगभग एक फुट की दूरी पर रखें
  • अब अपने कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।
  • पैरों को हल्का सा मोड़े और शरीर का भार दोनों हाथों पर रखें।
  • पैरों की एड़ियों को जमीन पर लगाएं और घुटनों को हल्का सा मोड़ें।
  • हाथों की पोजिशन आपको नहीं बदलनी है।
  • अपने घुटनों को कोहनी के पास लाएं।
  • कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • दोनों पैरों को एक सीध में रखें और कुछ देर इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • फिर धीरे-धीरे बाएं पैर को जमीन पर रखते हुए ओरिजनल पोजिशन में वापिस आ जाएं।

यह भी पढ़ें- चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन

मोटापा कम करने के लिए, रोज इस 1 योगासन का अभ्यास करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP