15 दिन में शरीर की चर्बी कम करती हैं ये 3 एक्सरसाइज

वजन बढ़ाना जितना आसान है, घटना उतना ही मुश्किल है। लेकिन, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपनी मंडे मोटिवेशन सीरीज में हम आपके लिए 3 असरदार एक्सरसाइज लेकर आए हैं। इन एक्ससाइज को आप शरीर की चर्बी जलाने के लिए घर पर आसानी और कम समय में कर सकते हैं। इनके बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट जूही कपूर बता रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''क्या आप मोटापे से परेशान है और आपको घुटनों का दर्द भी सताता है, तो इन 3 आसान एक्सरसाइज को रोजाना करें। इन्हें कोई भी किसी भी समय कर सकता है। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर को टोन करती हैं। कभी भी शरीर के एक हिस्से की चर्बी कम नहीं होती है। एक बार, जब आप सही दिशा में काम करना शुरू करते हैं, तब पूरे शरीर की चर्बी कम होने लगती है। इन एक्सरसाइज को 15 दिनों तक करने से ही बदलाव महसूस होता है।''
हैड टू टो टच एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज में हाथों से पैरों को टच करना होता है। इसलिए, इससे पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाता है।
- पैरों को हिप की दूरी से अलग करके सीधे खड़े हो जाएं।
- हाथों को सिर के पीछे रखें।
- अब दाएं पैर को ऊपर उठाएं और बाएं हाथ से पैर की उंगलियों को छुएं।
- ऐसा करते हुए चेस्ट को ऊपर की ओर रखें।
- फिर पहली पोजिशन में वापस आएं।
- अब बाएं पैर को ऊपर उठाएं और दाएं पैर की उंगलियों को छूते हुए दोहराएं।
- एक्सरसाइज को दोनों साइड से 30 बार जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें: पूरी बॉडी को टोन करके परफेक्ट शेप देती हैं ये 5 एक्सरसाइज, घर पर सिर्फ 10 मिनट करें
लेटरल बेंड्स एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को साइड बेंड्स के नाम से भी जानते हैं। इससे पेट और कमर के साथ पैरों, हिप्स और थाइज की चर्बी भी कम होती है। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है।
- पैरों को खोलकर खड़े हो जाएं।
- हाथों को ऊपर की ओर करें।
- फिर दाएं हाथ को मोडकर पेट पर रखें।
- बाएं हाथ और शरीर को दाईं ओर झुकाएं।
- ऐसा दूसरी साइड से भी करें।
- एक्सरसाइज को कम से कम 20 बार दोनों साइड से करें।
चीयर जैक्स एक्सरसाइज
यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे पूरे शरीर का वजन कम होता है। यह हार्ट और मसल्स के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से स्टैमिना बढ़ता है, तनाव कम होता है फेफड़ों में मजबूती आती है।
- पैरों में हल्का गैप बनाकर सीधे खड़े हो जाएं।
- दोनों हाथों को ऊपर की ओर करें।
- अब दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं और दोनों हाथों को नीचे की ओर लाएं।
- अब हाथों से दाएं पैर को छूने की कोशिश करें।
- बाएं पैर से एक्सरसाइज को दोहराएं।
- एक्सरसाइज को कम से कम 20 बार दोनों साइड से करें।
इसे जरूर पढ़ें:पूरी बॉडी के लिए अच्छा है 15 मिनट का ये वर्कआउट रूटीन, जिम की नहीं पड़ेगी जरूरत
हम महिलाएं शरीर की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज के बारे में नहीं सोचती हैं, क्योंकि हमें लगता है कि इतने काम करने से एक्सरसाइज हो ही जाती है। लेकिन, शरीर की चर्बी कम करने के लिए सही एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। इन 3 एक्सरसाइज को करके आप भी पूरे शरीर की चर्बी को 15 दिन में कम कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: Shuttestock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।