आजकल कई महिलाएं तनाव, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और हार्मोनल इंबैलेंस के कारण इर्रेगुलर पीरियड्स का सामना कर रही हैं। पीरियड्स के इर्रेगुलर होने से अन्य कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इसलिए, पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए आप योगासन की मदद ले सकती हैं। इन योगासनों को रोजाना सिर्फ 2 मिनट करने से आपको 1 महीने में ही फर्क महसूस होगा।
आज इस आर्टिकल में हम आपको पीरियड्स को रेगुलर करने वाले कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन योगासनों के बारे में हमें हेल्थ और वेलनेस कोच महक खन्ना बता रही हैं। इनके बारे में जानने से पहले हम इर्रेगुलर पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं के बारे में जान लेते हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''आमतौर पर, मेंस्ट्रुअल साइकिल 28 दिनों की होती है, लेकिन यह 21 दिनों से लेकर 35 दिनों तक हो सकती है। अगर आपको 35 दिनों से ज्यादा समय तक पीरियड्स नहीं हुए हैं, तो आपके पीरियड्स इर्रेगुलर हैं। कभी-कभी ऐसा होना नॉर्मल माना जाता है, लेकिन ऐसा बार-बार होता है, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।''
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? पिएं यह डिटॉक्स वॉटर
View this post on Instagram
तनाव का बुरा असर मन पर ही नहीं, बल्कि शरीर पर भी होता है। इसका असर हार्मोन लेवल पर भी पड़ता है, जिससे मेंस्ट्रुअल साइकिल में गड़बड़ी पैदा हो सकती है और महिलाओं के पीरियड्स समय पर नहीं होते हैं। रोजाना योगासन करके आप तनाव को कम कर सकती हैं।
इनमें से कुछ योग मुद्राएं एंडोक्राइन सिस्टम को उत्तेजित करती हैं, जिससे हार्मोन के प्रोडक्शन और बैंलेस में मदद मिलती है। इसमें ब्रिज पोज, कोबरा पोज और सीटेड फ़ॉरवर्ड बेंड जैसे सपोर्टेड आसन फायदेमंद हो सकते हैं।
योगासन में अक्सर ऐसे मूवमेंट और पोज शामिल होते हैं, जो पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं। इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ अच्छी रहती है और पीरियड्स समय पर होते हैं।
चेयर पोज और गॉडेस पोज जैसे योग आसन पेल्विक फ़्लोर की मसल्स को एक्टिव करते हैं। इससे ये मसल्स मजबूत होती हैं, अच्छी तरह से काम करती हैं और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सपोर्ट करती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको सही समय पर नहीं आते पीरियड्स? तो अपनाएं ये 5 टिप्स
योगासन के साथ-साथ लाइफस्टाइल से जुड़े कई बदलाव जैसे बैलेंस डाइट, पर्याप्त पानी, भरपूर नींद आदि को अपने रूटीन में शामिल करें। इससे न सिर्फ आपके पीरियड्स रेगुलर होंगे, बल्कि हेल्थ भी सही रहेगी।
आप भी इन योगासन को करके पीरियड्स को रेगुलर कर सकती हैं। अगर आपको हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।