साल में चार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें से दो को प्रत्यक्ष और दो गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। ज्यादातर लोगों को प्रत्यक्ष नवरात्रि के बारे में पता है, जो कि चैत्र मास और अश्विन मास में मनाई जाती है। बहुत से लोगों को गुप्त नवरात्रि के बारे में नहीं पता है, इसलिए इसे ज्यादातर लोग मनाते भी नहीं है। बहुत से लोगों के मन में गुप्त नवरात्रि को लेकर यह सवाल आता है, कि इसे गुप्त क्यों कहा जाता है। इसका गुप्त नवरात्रि नाम क्यों रखा गया है?
इस साल की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से शुरू हो चुकी है, बहुत से भक्त इन दिनों भी व्रत रखते हैं और माता रानी की पूजा अर्चना करते हैं। बता दें कि गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि और नियम प्रत्यक्ष नवरात्रि से अलग होती है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं, गुप्त नवरात्रि से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और इस नाम के पीछे की वजह।
माघ और आषाढ़ में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसमें गुप्त विद्याओं की सिद्धि के लिए साधना की जाती है। इस गुप्त नवरात्रि में लोग तंत्र मंत्र की साधना और सिद्धी करते हैं। इन दोनों गुप्त नवरात्रि में तंत्रों की सिद्धी का महत्व है। गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक और अघोरी गुप्त महाविद्याओं की सिद्धि के लिए विशेष पूजा और साधना करते हैं। इन दोनों ही नवरात्रि में की जाने वाली तंत्रों की साधना को गुप्त रूप से की जाती है, ताकि देवी मां से जल्दी सिद्धि प्राप्त हो सके।
इसे भी पढ़ें: Gupt Navratri 2024 Puja Vidhi: इस विधि से करें गुप्त नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
यह तो हम सभी को पता है कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि गुप्त नवरात्रि में दस देवियों की पूजा होती है। इन दस देवियों में तारा देवी, कालिके देवी, त्रिपुर सुंदरी, माता छिन्नमस्ता, माता भुवनेश्वरी, मां धूमावती, माता त्रिपुर भैरवी, माता मातंगी, माता बगलामुखी, माता कमला देवी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2024 Kab Hai: कब से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।