नवरात्रि के दौरान नींबू काटने की क्यों होती है मनाही है? जानें इसके अशुभ प्रभाव

नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दौरान हर छोटी-बड़ी चीज का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि पूजा में कोई बाधा न आए और माता रानी की कृपा बनी रहे। इन दिनों में नींबू को लेकर भी एक खास मान्यता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान नींबू को काटना अच्छा नहीं माना जाता है और इसके पीछे कई कारण हैं। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
नवरात्रि के दौरान क्यों नहीं काटते हैं नींबू?
नवरात्रि में नींबू काटने की मनाही के पीछे कई गहरे कारण हैं। सबसे पहला कारण यह है कि नींबू को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा-पाठ में, खासतौर पर देवी-देवताओं को अर्पित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
माना जाता है कि नींबू में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है और यह घर में सकारात्मकता बनाए रखता है। जब हम इसे काटते हैं, तो इसकी पवित्रता और शक्ति खंडित हो जाती है, जो कि पूजा के लिए अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Navratri Ke Niyam: नवरात्रि में की है मां की स्थापना तो क्या घर बंद करके जा सकते हैं कहीं बाहर?
दूसरा कारण यह है कि नवरात्रि में नींबू का उपयोग तंत्र-मंत्र और टोटकों में भी किया जाता है। नींबू और मिर्च का उपयोग बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए किया जाता है।
नवरात्रि का समय शक्ति साधना का होता है, और इस दौरान नींबू को काटना किसी अनुष्ठान को अधूरा करने जैसा माना जाता है। इसलिए, इन नौ दिनों में नींबू को काटने से बचना चाहिए, ताकि आप पूजा का पूरा फल प्राप्त कर सकें और किसी भी तरह के अशुभ प्रभाव से बच सकें।
कुछ मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में नींबू को काटना स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसा माना जाता है कि नींबू को काटकर इस्तेमाल करने से शरीर की ऊर्जा कमजोर हो सकती है, जिससे बीमारियां या अन्य शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं।
नवरात्रि के दौरान नींबू को केवल साबुत रूप में पूजा में रखना या प्रसाद में इस्तेमाल करना ही शुभ माना जाता है। इस तरह, नवरात्रि में नींबू को काटने से परहेज करके आप धार्मिक, ज्योतिषीय और व्यक्तिगत रूप से शुभ परिणाम पा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- नवरात्रि में क्यों चढ़ाई जाती है मां दुर्गा को लौंग?
- नवरात्रि में मां दुर्गा को लौंग चढ़ाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
- नवरात्रि में कपूर का दीया जलाना चाहिए या घी का दीया?
- नवरात्रि में घी का दीया जलाना ज्यादा शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।