Grihasth Log Kyu Nahi Manate Hain Gupt Navratri: पंचांग के अनुसार, साल में कुल 4 बार नवरात्रि का पर्व आता है। इसमें से दो नवरात्रि सांसारिक और 2 नवरात्रि तांत्रिक मानी जाती हैं। चैत्र और शारदीय माह में पड़ने वाली नवरात्रि गृहस्थी लोगों के लिए मानी जताई है जबकि माघ और आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि गुप्त मानी जाती है और इन दोनों नवरात्रियों में गृहस्थियों द्वारा पूजा करना वर्जित माना गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये अजन्ते हैं इसके पीछे का कारण।
माघ और आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि तांत्रिकों को समर्पित है। असल में चैत्र और शारदीय नवरात्रि में मां पार्वती के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा की जाती है।
वहीं, माघ और आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में सिर्फ मां काली की पूजा का विधान है। इन दोनों नवरात्रियों में मां काली को जागृत करने के लिए पूजा की जाती है।
माना जाता है कि गुत्प नवरात्रि के दौरान मां काली के अष्ट महाकाली रूप को तांत्रिक जगाते हैं ताकि वह काली मां को प्रसन्न कर गुप्त सिद्धियों की प्राप्त कर सकें।
गुप्त नवरात्रि के दौरान पड़ने वाले योग गृहस्थियों के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं। इसी कारण से शास्त्रों में गुप्त नवरात्रि के दौरान सांसारिक लोगों द्वारा पूजा वर्जित है।
गुप्त नवरात्रि में न तो घर में कलश स्थापना की जाती है और न ही मां के नौ रूपों की पूजा का विधान है। अगर कोई संसारी इस दौरान पूजा करता है तो यह अशुभ होता है।
गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने का अर्थ है कि घर में मां काली का आगमन जो कि मां का क्रोधी स्वरूप है। घर में मां के सौम्य रूप का आना शुभ होता है।
गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थियों को घर में भूल से भी मां पार्वती के किसी भी रूप की पूजा नहीं करनी चाहिए। हां, आप दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों गृहस्थियों द्वारा नहीं मनाई जाती है गुप्त नवरात्रि और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
imagre credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।