Sun Sep 20, 2026 | Updated 11:02 PM IST

दक्षिणा काली से लेकर मातृ काली तक, मां काली के इन रूपों के बारे में जानिए

मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार करने के लिए मां काली का रूप धारण किया था। उनके इस रूप के पीछे बहुत सारी कथाएं भी हैं जिनके बारे में पुराणों में भी बताया गया है।    
Updated:- 2023-08-10, 23:00 IST
image

मां काली की नव दुर्गाओं की ऊर्जा स्रोत के रूप में पूजी जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस बात का उल्लेख मिलता है कि मां काली की सात्विक पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। घर में सुख-समृद्धि का वास बनाए रखने के लिए और जीवन से भय को दूर करने के लिए लोग काली माता का पूजन करते हैं। चलिए हम आपको इनके कुछ रूपों के बारे में बताते हैं। 

दक्षिणा काली माता 

different forms of kali maa

ऐसा माना जाता है कि महाकाल की प्रियतमा काली माता ही अपने दक्षिण और वाम रूप में प्रकट हुई और दस महाविद्याओं के नाम से विख्यात हुई। हिन्दू पुराणों देवी दक्षिणा काली को एक रूद्र अवतार माना गया है। उनके स्वरुप की बात करें तो उनका रूप भी विकराल माना जाता है। दक्षिण काली मंदिर भी भारत के कई हिस्सों में स्थित है। यह मंदिर, नेपाल में देवी काली को समर्पित है।

यह प्रमुख हिंदू मंदिरों में से एक है। इस दक्षिणेश्वर मंदिर को परमहंस रामकृष्ण की कर्मभूमि भी माना जाता है। 

शमशान काली माता

भयानक अंधकार और श्मशान की देवी को श्मशान काली कहा जाता है। सनातन धर्म में कई पुराणों व ग्रंथों में भी श्मशान काली माता का वर्णन हैं। इन शास्त्रों में माता के चरित्र, स्वरूप, वाहन आदि के बारे में बताया गया है। धार्मिक शास्त्रों में इनसे संबंधित कई मंत्रों का भी उल्लेख मिलता है।(कब है भद्रकाली जयंती? )

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भेदों से युक्त मातंगी, सिद्ध काली, धूमावती, आर्द्रपटी चामुण्डा, नीला, नील सरस्वती, घर्मटी, भर्कटी, उन्मुखी तथा हंसी ये सभी श्मशान-कालिका के भेद रुप हैं।

इसे भी पढ़ें :Maa Kali: सुख-समृद्धि के लिए करें दक्षिण मां काली के इन मंत्रों का जाप

मातृ काली माता 

मातृ काली माता को भी मां काली का स्वरूप माना जाता है। मातृ काली माता को मृत्यु, काल और परिवर्तन की देवी माना जाता है। यह रूप आदिशक्ति दुर्गा माता का काला, विकराल और भयप्रद रूप है, जिसकी उत्पत्ति असुरों के संहार के लिए हुई थी।

इसे भी पढ़ें -श्री कृष्ण ने क्यों किया था मां काली का रूप धारण, जानें रोचक कथा

इन रूपों के अलावा भी कई सारे काली माता के रूप होते हैं। आपको इन स्वरूपों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।