(Magh Gupt Navratri 2024 Kab Hai) हिंदू धर्म में सभी तीज, तिथि और त्योहारों का विशेष महत्व है। वहीं नवरात्रि का पावन पर्व भी साल में चार बार आता है, लेकिन अधिकतर लोग चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के बारे में जानते हैं और पूजा भी विधि-विधान के साथ करते हैं। बता दें, इन दोनों नवरात्रि के अलावा माघ और आषाढ़ माह में भी नवरात्रि आती है। माघ मास में होने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इसमें भी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा नौ दिनों तक की जाती है।
अब ऐसे में माघ मास की नवरात्रि कब है, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हर नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत दिनांक 10 फरवरी दिन शनिवार के दिन से शुरू हो रहा है। इस नवरात्रि में भी मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या और शक्ति की देवियां तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुनेश्वथरी, छिन्नवमस्ता, काली, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी की भी गुप्त तरीके से पूजा-उपासना की जाती है। इस बार गुप्त नवरात्रि पर बेहद शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पहला रवियोग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। जिसमें मां दुर्गा (मां दुर्गा मंत्र) की पूजा और उपासना करने से कई गुना फल की प्राप्ति हो सकती है।
माघ मास की गुप्त नवरात्रि दिनांक 10 फरवरी दिन शनिवार (शनिवार मंत्र) को सुबह 04 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। वहीं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 10 फरवरी को सुबह 08 बजकर 34 मिनट से लेकर 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें - Magh Month 2024: माघ मास में क्या करें और क्या न करें
गुप्त नवरात्रि के दिन तंत्र-मंत्र की सिद्धि प्राप्त करने के लिए समय है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति गुप्त नवरात्रि के दिन मां गुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Magh Month 2024: माघ मास में बन रहा है खास योग, जरूर खरीदें ये चीजें
माघ मास में गुप्त नवरात्रि की पूजा के दौरान कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इगुप्त नवरात्रि की सुबह और शाम में नियमित रूप से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा किसी को बिना बताए ही किसी गुप्त स्थान पर करें। साथ ही पूजा के समय इस मंत्र का जाप करें। इससे लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।