यूनाइटेड नेशन्स की बैठक में दुनिया भर के देशों से रिप्रेजेंटेटिव्स सामने आते हैं। पर क्या आपको पता है कि इस बार यूनाइटेड नेशन्स में एक ऐसे देश के रिप्रेजेंटेटिव्स बैठे जिसे मान्यता प्राप्त ही नहीं है। इसी के साथ, इस देश को बनाने वाला इंसान भारत में भगोड़ा घोषित हो गया है और उसे कई मामलों में आरोपी माना गया है। हम बात कर रहे हैं भारतीय मूल के स्वामी नित्यानंद की। नित्यानंद पर रेप का आरोप लग चुका है और इससे पहले कि उन्हें गिरफ्तार किया जाता वो देश छोड़कर भाग गए।
देश से भागने के बाद उन्होंने साउथ अमेरिका में एक आइलैंड खरीदा और इसे 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलाशा' का नाम दे दिया। 24 फरवरी को स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में यूनाइटेड नेशन्स की एक बैठक हुई जिसमें विजय प्रिया नित्यानंद ने हिस्सा लिया। विजय प्रिया ने खुद को USK का एम्बैसेडर बताया और बैठक में हिस्सा लिया। अपने संवाद में प्रिया ने कहा कि स्वामी को गलत आरोपों में फंसाया जा रहा है। इसी के साथ, प्रिया ने कहा कि वो सिर्फ हिंदुओं के लिए बनाए गए देश का हिस्सा हैं।
आखिर कौन हैं विजय प्रिया नित्यानंद?
विजय प्रिया नित्यानंद असल में नित्यानंद की एक अनुयायी हैं। वो यूएन मीट में बतौर एम्बैसेडर आई थीं। जिनीवा में हुई इस बैठक में उन्होंने बताया कि वो वॉशिंगटन डीसी, यूनाइटेड स्टेट्स में रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें नित्यानंद के देश में डिप्लोमैट का दर्जा मिला है। उन्होंने खुद को कैलाशा का परमानेंट एम्बैसेडर बताया और ये भी कहा कि नित्यानंद को हिंदुओं की रक्षा के लिए प्रोटेक्शन मिलना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- कौन हैं भारती श्री जो संभाल रही हैं आसाराम का 10 हजार करोड़ का साम्राज्य
इस बैठक में ये भी दावा किया गया कि नित्यानंद हिंदुओं के 10,000 साल पुराने रिवाजों को जीवित कर रहे हैं। प्रिया की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और उन्हें लेकर बहुत से दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है।
विजय प्रिया ना सिर्फ नित्यानंद की अनुयायी हैं बल्कि वो खुद को कट्टर हिंदू मानती हैं और उनके हिसाब से कैलाशा में सिर्फ हिंदुओं के लिए ही जगह है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसी कई तस्वीरें शेयर की हैं जो बताती हैं कि प्रिया किस तरह नित्यानंद का प्रचार-प्रसार कर रही हैं।
वियज प्रिया की लिंक्डइन प्रोफाइल की मानें तो उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा से माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी हॉनर्स किया है। इसी के साथ, उन्हें इंग्लिश, फ्रेंच, हिंदू, क्रिओल और पिडगिन (फ्रेंच बेस्ड भाषा) का ज्ञान है। विजय प्रिया सिर्फ यूनाइटेड नेशन्स में ही कैलाशा की रिप्रेजेंटेटिव बनकर नहीं गई हैं। कैलाशा की वेबसाइट के मुताबिक वो अन्य देशों से संधि करने के लिए भी जाती हैं और बतौर एम्बैसेडर ही बात करती हैं।
यूनाइटेड नेशन्स की बैठक में भी प्रिया कई देशों के रिप्रेजेंटेटिव्स से मिलीं जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।
क्या है यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलाशा
ये नित्यानंद द्वारा बनाया एक देश है। साउथ अमेरिका में इक्वाडोर के पास मौजूद एक आइलैंड को नित्यानंद ने देश घोषित कर दिया है। कैलाशा की अपनी वेबसाइट भी है जिसके मुताबिक इस देश की एम्बेसी और एनजीओ 150 देशों में मौजूद हैं। वैसे इक्वाडोर ने आधिकारिक तौर पर नित्यानंद के उनके देश में होने की बात को नकारा है, लेकिन कैलाशा की वेबसाइट तो यही बताती है कि नित्यानंद उस देश की सीमा में ही है। 2019 के बाद से नित्यानंद की कोई पब्लिक अपीयरेंस नहीं हुई है और वो सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार कर रहा है।
2010 से ही नित्यानंद पर रेप और सेक्सुअल असॉल्ट के चार्ज लग रहे हैं और कुछ सालों पहले वो देश छोड़कर भाग गया था। 2014 में नित्यानंद के आश्रम में एक 24 साल की लड़की की मौत हो गई थी। आरोप लगाया गया था कि उसे आश्रम में टॉर्चर किया गया। 2022 में तो कर्नाटक कोर्ट ने नित्यानंद के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट भी जारी कर दिया था।
इसे जरूर पढ़ें- आसाराम बापू को जेल पहुंचवाने में इस लेडी सिंघम का है हाथ
क्या कैलाशा को हुई मान्यता प्राप्त?
1 मार्च को यूनाइटेड नेशन्स की तरफ से ये स्टेटमेंट जारी किया गया कि यूएसके के किसी भी रिप्रेजेंटेटिव द्वारा कही किसी भी बात को मान्य नहीं रखा जाएगा। भारत को आधिकारिक तौर पर रिस्पॉन्स भी दे दिया गया है।
कुल मिलाकर कैलाशा के रिप्रेजेंटेटिव्स को वापस जाना पड़ा है। क्या आपको यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलाशा के बारे में पता था?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कोई सवाल हैं तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों