Raksha Bandhan Date 2025: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन कब है? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और महत्व

भारत त्योहारों का देश कहा जाता है। यहां हर तिथि पर कोई न कोई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। वहीं पंचांग के हिसाब से श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की परंपरा है। रक्षाबंधन सिर्फ एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह दिन भाई और बहन के रिश्ते की पवित्रता और महत्व को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो एक सुरक्षा सूत्र होता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
इस सूत्र को बांधते समय बहनें अपने भाई की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा करने और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वचन देते हैं। अब ऐसे में इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा और शुभ मुहूर्त क्या है?
साल 2025 में रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा
साल 2025 में रक्षाबंधन का पावन पर्व 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार है, जिसे हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त 2025 को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस बार अच्छी बात यह है कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे बहनें पूरे दिन बिना किसी चिंता के राखी बांध सकेंगी।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Rakhi Bandhne ka Muhurat 2025)

- राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त - दोपहर का मुहूर्त- 19 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 01:45 बजे से शाम 04:30 बजे तक
- राखी बांधने का शाम का मुहूर्त - 19 अगस्त, मंगलवार को शाम 06:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक
रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने का महत्व

राखी भाई-बहन के बीच के पवित्र प्रेम और स्नेह को दर्शाता है। यह एक ऐसा अवसर है जब वे एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे लगाव और आदर को व्यक्त करते हैं। राखी बांधते समय बहन अपने भाई के लिए लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है, और भाई अपनी बहन को उपहार देकर अपना प्यार जताता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
- राखी बांधते समय क्या बोलना चाहिए?
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी बांधते समय इस खास मंत्र का जाप करने से भाई-बहन का रिश्ता और भी मजबूत होता है और भाई को सभी संकटों से रक्षा मिलती है. ॐ येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबलः. तेन त्वामपि बध्नामि।
- राखी बांधते समय कितनी गांठ लगानी चाहिए?
- राखी बांधते समय 3 गांठ लगाने की परंपरा काफी पुरानी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन गांठों का सीधा संबंध त्रिदेव – ब्रह्मा, विष्णु और महेश से होता है। ऐसा कहा जाता है कि इन तीनों गांठों से बंधन और मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यही कारण है कि हर बहन राखी बांधते समय 3 गांठ लगाना शुभ मानती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।