क्या आप भी हैं जॉब की तलाश में? तो अब चिंता करने की बात नहीं है, आप चाहे तो आसानी से अपना रिज्यूम बनाकर घर बैठे ही जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कैसे? तो बता दे कि लिंक्डइन की सहायता से आप चाहे तो किसी भी समय जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
लिंक्डइन पर जॉब अप्लाई कैसे करें
कई लोग ऐसे होते है जिन्हें लिंक्डइन के बारे में पता होता है लेकिन लिंक्डइन पर जॉब अप्लाई करने का तरीका पता नहीं होता है। ऐसे में उन्हें जॉब तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बता दे कि लिंक्डइन की मदद से आप आसानी से जॉब अप्लाई कर सकते हैं।
रिज्यूम तैयार करें
आपको सबसे पहले अपना रिज्यूम तैयार करना होगा। आपको रिज्यूम बनाते समय खास ध्यान देना है। आपके रिज्यूम के हिसाब से ही आपको जॉब मिलेगी इसलिए रिज्यूम पर आपको खास ध्यान देना है। अपने अचीवमेंट और प्रीवियस एक्सपीरियंस को अच्छे तरीके से लिखना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- लिंक्डइन पर रिज्यूमे अपलोड करना सीखें
लिंक्डइन ऐप को डाउनलोड करें
अब आपको लिंक्डइन ऐप को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद आपको इस पर लॉगइन करना होगा। लॉगइन तभी होगा जब आपका लिंक्डइन पर अकाउंट बना होगा। अब इसके बाद लिंक्डइन ऐप पर जाकर आपको अपनी सारी जानकारी डालनी होगी जैसे कि- अपना नाम, पता, कहा- कहा काम काम किया है आपने, साथ ही प्रीवियस एक्सपीरियंस के बारे में भी डालना होगा। इसके बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- नई नौकरी ढूंढते वक्त होने लगी है टेंशन, तो नॉर्मल रूटिन में शामिल करें ये 7 काम
अकाउंट क्रिएट करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
जब आप अपना अकाउंट क्रिएट कर रहे होंगे तो आपको जिस भी फील्ड में जॉब करना है उसे अच्छे से सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको कई जॉब की वैकेंसी दिखने लगेगी। आपको दिए गए लिंक की मदद से उस जॉब के लिए अप्लाई करना होगा। आपको कई जगहों पर अप्लाई करना पड़ सकता है, ऐसे में आपको आसानी से जॉब घर बैठे ही मिल जाएंगा। आपके इसके लिए बाहर नहीं जाना होगा। तो अभी ही लिंक्डइन पर अकाउंट बनाएं और जॉब पाएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।