Justice Sanjiv Khanna Kaun Hain: संजीव खन्ना को 24 अक्टूबर को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद, उन्होंने आज यानी11 नवंबर कोदेश के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ थे। अब, उनकी जगह पर सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना हैं।
संजीव खन्ना इससे पहले शीर्ष न्यायालय के सीनियर मोस्ट जज थें। वह सीजेआई के पद से 13 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे। इस वजह से उनका कार्यकाल सिर्फ 6 माह का ही होगा। शपथ लेते ही ही लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर यह संजीव खन्ना कौन हैं, उन्होंने अपनी पढ़ाई कहां से की और कैसे अपने करियर की शुरुआत की थी। तो चलिए आज हम आपको भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के बारे में विस्तार से बताते हैं।
जस्टिस संजीव खन्ना कौन हैं?
संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से पासआउट हैं। उन्होंने साल 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकन कराया था। संजीव खन्ना ने शुरुआत में जिला अदालतों में और बाद में दिल्ली हाई कोर्ट और ट्रिब्यूनल्स में वकालत की। जस्टिस खन्ना कमर्शियल लॉ, कंपनी लॉ, मध्यस्थता, वैधानिक कानून, आपराधिक कानून सहित कई क्षेत्रों में वकालत कर चुके हैं। वे आर्टिकल 370 हटाने को लेकर दायर याचिकाओं की सुनवाई भी कर चुके हैं। इसके अलावा VPAT का 100% वैरिफिकेशन, इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम जैसी याचिकाएं भी उनके समक्ष आई थीं।
इसे भी पढ़ें-कोर्ट मैरिज का है प्लान तो जरूर जान लीजिए ये सभी नियम
संजीव खन्ना ने ऐसे शुरू किया करियर
जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। साल 1983 में, उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में बतौर वकील अपना पंजीकरण कराया था। जानकारी के लिए बता दें कि अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस की थी। इसके बाद, वह साल 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट एडिशनल जज बने। उन्हें साल 2006 में स्थायी रूप से जस्टिस बनाया गया। जस्टिस खन्ना करीब 14 सालों तक दिल्ली हाई कोर्ट में बतौर जज के रूप में कार्यरत रहें। जस्टिस खन्ना को 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में प्रमोशन मिला था। फिर, 17 जून 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक सुप्रीम कोर्ट के लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष रहे। उनकी न्यायिक क्षमता और अनुभव ने उन्हें आज देश का सबसे अहम पद दिलाया है।
इसे भी पढ़ें- Justice DY Chandrachud बने देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश, जानिए उनकी वाइफ के बारे में
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Twitter
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों