दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाले जानवर के बारे में अगर आपसे पूछा जाए तो आपका जवाब बेशक कछुआ ही होगा। कछुए 100 साल से भी ज्यादा जीते हैं और ऐसे में उन्हें सबसे अनोखी प्रजातियों में से एक माना जाता है। कछुए डायनासोर के समय से ही पृथ्वी के वासी हैं यानि ये 6000 साल से भी पुराने हैं और यकीनन इनकी कई प्रजातियां हैं जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं।
वैसे तो कछुए के बारे में इंटरनेट पर ये सारी जानकारी मिल जाएगी, लेकिन कई लोग ये नहीं जानते कि आखिर दुनिया का सबसे बूढ़ा जीवित जानवर भी एक कछुआ ही है। इस कछुए का नाम है जॉनाथन जो सेशेल्स से ब्रिटिश आइलैंड सेंट हेलेना में लाया गया था।
कितना बूढ़ा है जॉनाथन?
जॉनाथन के जन्म के आधिकारिक रिकॉर्ड्स 1832 तक जाते हैं। दरअसल, इसे सेशेल्स से साउथ एटलांटिक आईलैंड सेंट हेलेना में 1882 में लाया गया था। इसके साथ 3 अन्य कछुए भी थे। उस समय के रिकॉर्ड्स कहते हैं कि जॉनाथन उस वक्त पूरी तरह से वयस्क था और कछुए के लिए पूरी तरह से वयस्क होने का मतलब है कि वो 50 साल का तो होगा ही। इस हिसाब से जॉनाथन 1832 में पैदा हुआ होगा। उसके बाद से ये सेंट हेलेना में ही रह रहा है। (सेशेल्स ट्रेवल डायरी)
1930 में सेंट हेलेना के गवर्नर स्पेंसर डेविस ने जोनाथन को उसका नाम दिया था। अब इन आधिकारिक रिकॉर्ड की मानें तो जॉनाथन उस हिसाब से 189 साल का है।
इसे जरूर पढ़े- अपने पालतू जानवरों को कभी न खिलाएं ये चार फूड्स
Hello World, my name is Johnathon and i was born in 1832 Still going strong.. Love you all.. It was my birthday last month and i am 189 years old. pic.twitter.com/bI7a9Rv8QI
— Nature And Science Zone (@ZoneNature03) September 4, 2021
जॉनाथन के पैदा होने के बाद से बहुत बदल गई दुनिया-
जॉनाथन के पैदा होने के बाद से उसने दो वर्ल्ड वॉर देख ली हैं, ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया का कोरोनेशन भी देख लिया है क्योंकि क्वीन विक्टोरिया 1832 से पांच साल बाद रानी बनी थीं यानि 1838 में उनका कोरोनेशन हुआ था। उसके बाद से जोनाथन ने रशियन रेवोल्यूशन, 7 ब्रिटिश राजा और रानियां, 39 अमेरिकी प्रेसिडेंट्स और कई पैंडेमिक देख लिए हैं जिनमें कोरोना वायरस और स्पैनिश फ्लू शामिल हैं।
जॉनाथन के पैदा होने के बाद से हुए क्या आविष्कार?
जॉनाथन के पैदा होने के बाद से दुनिया में कम्प्यूटर आया है, कमर्शियल फ्लाइट्स आई हैं, पहला स्काई स्क्रेपर (1885) बना है, आइफिल टावर बना है (1887), दुनिया की पहली इंसानी फोटोग्राफ ली गई है (1838) और ऐसी ही कई खोज की गई है। जॉनाथन बहुत ही यूनिक जानवर है और सेंट हेलेना में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में किसी सेलेब से कम नहीं है।
जॉनाथन की पुरानी कई तस्वीरें आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी। अगर देखा जाए तो जॉनाथन की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। जॉनाथन का खुद का सोशल ग्रुप और विकिपीडिया पेज भी है। इतना ही नहीं जॉनाथन गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी है।
इसे जरूर पढ़े- पालतू जानवर भी सिखा सकता है आपको बहुत कुछ
सिर्फ 122 साल का था दुनिया का सबसे बूढ़ा इंसान-
वैसे तो इंसानों की उम्र एवरेज 80 साल ही होती है, लेकिन फिर भी कई रिकॉर्ड होल्डर रहे हैं जिनमें से एक को तो दुनिया के सबसे बूढ़े इंसान का खिताब भी मिला था। अभी तक जिस इंसान ने पृथ्वी पर सबसे ज्यादा समय बिताया है वो थे फ्रांस के जिएन कालमेंट (Jeanne Calment (1875–1997)) जिनकी उम्र 122 साल और 144 दिन थी।
हालांकि, जॉनाथन पर अब उम्र का असर होने लगा है। जॉनाथन के आधिकारिक वेट के रिकॉर्ड के मुताबिक वो आंखों से अंधा हो चुका है और उम्र के कारण उसकी सूंघने की शक्ति भी चली गई है जिससे वो खाने को पहचान नहीं पाता, लेकिन वो अभी भी अच्छे से सुन सकता है और ठीक से खाता है। उम्मीद है कि जॉनाथन आगे भी ऐसे ही रिकॉर्ड बनाएगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों