सनाया ईरानी और मोहित सहगल की सेशेल्स ट्रेवल डायरी है दिलचस्प, देखिए इसकी खूबसूरत तस्वीरें

'इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम सनाया ईरानी टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। सनाया ईरानी टीवी पर अब तक 'मिले जब हम तुम', 'नच बलिए', 'छनछन', 'रंग रसिया', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'झलक दिखलाजा', 'तेरी मेरी लव स्टोरी' जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। सनाया की एक्टिंग, स्क्रीन प्रजेंस, उनके इमोशन्स हर महिला के दिल को छू लेते हैं। इसीलिए किसी भी शो में होना उसके हिट होने की गारंटी माना जाता है। सनाया अपना काम पूरी तरह से दिल लगाकर करती हैं और शूटिंग के काम में अक्सर काफी ज्यादा मसरूफ रहती हैं, लेकिन इसके साथ वह टीवी एक्टर मोहित सहगल के साथ अपनी मैरिटल लाइफ को भी पूरा वक्त देती हैं। उन्हें जब भी वक्त मिलता है तो वह मोहित के साथ सुकून के पल बिताने के लिए हॉलीडे वैकेशन पर जाती हैं। हाल ही में सनाया ईरानी और मोहित सहगल सेशेल्स के रोमांटिक वैकेशन पर गए। यहां दोनों ने समंदर किनारे खूबसूरत एंबियंस में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। आइए जानते हैं उनकी इस रोमांटिक ट्रैवल डायरी के बारे में-
इसे जरूर पढ़ें: सोलो ट्रेवल में अपनी सेफ्टी से जुड़ी इन 10 अहम बातों का रखें ध्यान
कपल्स को रे रहे हैं रिलेशनशिप गोल्स
सनाया ईरानी और मोहित सहगल दोनों ही कलाकार हैं और दोनों के काम को लेकर अपने-अपने कमिटमेंट्स हैं। देखने में भले ही इनकी तस्वीरें बहुत सुंदर लगती हों, लेकिन काम के लिए कमिटमेंट की वजह से कई बार ये दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते। शो में 16-17 घंटों का काम, वर्कआउट और कई दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के बीच अपने लिए वक्त निकालना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन सनाया ईरानी और मोहित सहगल बखूबी जानते हैं कि रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ फुर्सत के लम्हे बिताना, एक-दूसरे को प्यार देना कितना ज्यादा जरूरी है। इसीलिए इन्होंने सेशेल्स के खूबसूरत द्वीपों में मनाया अपना वैकेशन।
इसे जरूर पढ़ें: वर्ल्ड योगा कैपिटल ऋषिकेश में लीजिए इन 10 दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा
सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी हमेशा ही बहुत क्यूट दिखती है और इन्हें देखकर हर कपल इनके जैसी प्यार भरी जिंदगी के सपने देखता है। सेशेल्स की रोमांटिक ट्रिप पर गए सनाया ईरानी अपने पति मोहित सहगल की रेत पर कैंडल लाइट डिनर की ये तस्वीरें बेहद खास हैं। ऐसी ढेर सारी तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की हैं। इसकी वजह भी खास है। दरअसल सनाया ने 17 सितंबर 2019 को ही अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था और मोहित ने उन्हें स्पेशल फील देने के लिए ढेर सारी तैयारियां भी की थीं। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान ही इन्होंने Seychelles जाने की प्लानिंग की थी।
अपने रोमांटिक वैकेशन पर इस कपल ने किस तरह से एंजॉय किया, यह इन तस्वीरों में साफ झलक रहा है। एक तस्वीर पोस्ट करने के साथ सनाया ने लिखा, 'यहां के बेहतरीन खाने के साथ मोहित का साथ दिल को खुश कर देने वाला है। वहीं एक और तस्वीर के साथ सनाया ने लिखा, सितारों के नीचे कैंडल लाइट डिनर करना एक अद्भुत अहसास है। यह अहसास घर पर नहीं होता। बढ़िया खाना, समंदर, सितारे और मोहित सहगल, इसे कहते हैं परफेक्ट डेट नाइट।'
View this post on Instagram
तीन द्वीपों में बंटा है ये इलाका
वैसे सेशेल्स है ही इतना खूबसूरत कि यहां आने पर महिलाओं को खूबसूरत फिजाओं का आनंद लेना बहुत भाता है। यह इलाका तीन द्वीपों में बंटा हुआ है-Mahé, Praslin और La Digue, इनमें माहे सबसे बड़ा द्वीप है, जहां सबसे ज्यादा जनसंख्या रहती है और सैलानियों के लिए इसी जगह से एंट्री होती है। Praslin यहां का दूसरा बड़ा द्वीप है और यहां से खूबसूरत समुद्री तटों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इस द्वीप पर जनसंख्या सीमित होने की वजह से और पर्याप्त स्पेस होने की वजह से यहां घूमने में बहुत आनंद आता है।
La Digue में सड़कों पर गाड़ियां ना के बराबर दिखती हैं। यहां पक्की सड़कें भी कम हैं। ऐसे में यहां आप फुर्सत के पल बिता सकती हैं। खासतौर पर अगर आपको साइक्लिंग करने में मजा आता है तो आप हौले-हौले चलते हुए हरे-भरे वातावरण का मजा ले सकती हैं।
View this post on Instagram
Praslin को एक्सप्लोर करते हुए आप यहां खूबसूरत झरने को देखने और उसके ठंडे पानी में भीगने का मजा उठा सकती हैं। इसके बारे में गाइड बुक्स में जानकारी नहीं मिलती है, इसीलिए यहां आना और भी ज्यादा एक्साइटिंग लगता है।
यहां की स्पाइसी करी, लैंब स्ट्यूज, राइस रेसिपीज और कई दूसरी स्थानीय डिशेज खाने में बेहतरीन लगती हैं और इनकी कीमत भी वाजिब होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।