आजकल लोग अपने घरों में स्लाइडिंग खिड़की और दरवाजे लगाने लगे हैं, क्योंकि यह लुक में तो अच्छे लगते ही हैं, साथ ही उन्हें बंद करना और खोलना आसान होता है। स्लाइडिंग खिड़की और दरवाजों का ध्यान अगर सही से न रखा जाए, तो बंद होने और खुलने में दिक्कत होने लगती है। बारिश के मौसम में यही स्लाइडिंग सिस्टम कई बार आवाज तो करता ही है, साथ ही जाम भी होने लगता है। आप इसे बंद करने और खोलने के लिए बार-बार जोर लगाते हैं, जिससे यह ढीला भी होने लगता है। इससे समस्या यह होती है कि जब तेज बारिश होती है, तो पानी खिड़की से अंदर आने लगता है। आज हम आपको एल्युमिनियम फॉयल का ऐसा हैक बताने वाले हैं, जिसे अगर आप फॉलो करती हैं, तो आपको स्लाइडिंग खिड़की-दरवाजों में आने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। यह अनोखा हैक आपको और कोई नहीं बताने वाला।
एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करने से क्या होगा?
अगर स्लाइडिंग खिड़की-दरवाजों के ट्रैक पर आप एल्युमिनियम फॉयल लगा देती हैं, तो ट्रैक पर नमी या ग्रीस जमा होने की समस्या कम रहती है। बारिश में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन होता है, क्योंकि एल्युमिनियम फॉयल पतला होता है, जो खिड़की दरवाजे बंद करने में परेशानी भी नहीं करता।
स्लाइडिंग स्मूथ करने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर दरवाजे या खिड़की अटकते हैं, तो इसकी मदद से स्मूथ करना आसान हो जाता है। यहएल्युमिनियम फॉइल यूज करने के सबसे आसान उपाय में से एक है।
- अगर आप एल्युमिनियम फॉयल पर थोड़ा तेल लगाकर इसे ट्रैक पर बिछा देती हैं, तो स्लाइडिंग और भी स्मूथ हो जाती है और इसमें आवाज भी नहीं आती।
- एल्युमिनियम फॉयल का प्रयोग सर्दियों में और भी फायदेमंद होता है, क्योंकि, स्लाइडिंग खिड़की-दरवाजों के बीच में गैप आने पर हवा घर में आती है। इस गैप को आप एल्युमिनियम फॉयल की मदद से बंद कर सकती हैं।
- एल्युमिनियम फॉयल यूज करने जा रही हैं, तो आपको ध्यान रखना है कि समय-समय पर इसे बदलते रहें। इससे आप लंबे समय तक स्लाइडिंग खिड़की-दरवाजों का ख्याल अच्छे से रख सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों