इस वजह से लोग अपनी बालकनी में रख रहे हैं एल्युमिनियम फॉयल, जान लें इस वायरल ट्रिक का असली कारण

सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह के टोटके वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो घर की बालकनी में  एल्युमिनियम फॉयल रखने का वायरल हो रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर लोग अपनी बालकनी में एल्युमिनियम फॉयल क्यों लगा रहे हैं। अगर नहीं जानते हैं, तो चलिए हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।
image

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोग अपनी बालकनी में एल्युमिनियम फॉयल रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। एल्युमिनियम फॉयल रखने का यह तरीका कोई नया फैशन ट्रेंड नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट और कारगर तरकीब है, जो आजकल खूब वायरल हो रही है। दरअसल, ट्रेंड कर रही इस ट्रिक के पीछे भी एक कारण छिपी हुई है। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बालकनी में एल्युमिनियम फॉयल रखने से क्या होता है और लोग इसे क्यों लगातार फॉलो कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको यहां विस्तार से बताते हैं।

घर की बालकनी में एल्युमिनियम फॉयल क्यों लगाते हैं लोग?

Aluninium foil hacks

बालकनी में एल्युमिनियम फॉयल रखने का मुख्य कारण पक्षियों को दूर रखना है, खासकर कबूतरों से छुटकारा दिलाने में यह नुस्खा बेहद कारगर होता है। एल्युमीनियम फॉयल चमकदार होता है और जब हवा चलती है तो यह हिलता है और रोशनी को परावर्तित करता है। यह चमक और अचानक होने वाली हरकत कबूतरों को डराती है, जिससे वे बालकनी से दूर रहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि एल्युमिनियम फॉयल पर चलने या बैठने का अहसास कबूतरों को पसंद नहीं आता है, इसलिए वे ऐसी जगहों से किनारा करते हैं। हवा चलने पर एल्युमिनियम फॉयल थोड़ी आवाज भी करता है, जो कबूतरों को असहज महसूस करा सकती है। हालांकि, साइंटिफिक तौर पर ऐसा कुछ अभी तक साबित नहीं हो पाया है, कि एल्युमिनियम फॉयल कबूतर को भगाने में मदद करता है।

गंदगी से मिलता है छुटकारा

दरअसल, गर्मी के मौसम में कबूतर खाना और पानी की तलाश में घूमते रहते हैं और घरों में आ जाते हैं। गर्मी में अक्सर आप अपनी बालकनी या खिड़कियों पर कबूतर को बैठे देखते होंगे। वे पूरी बालकनी में गंदगी करते हैं, जो काफी अनहाइजेनिक लगता है। ऐसे में, अगर आप अपनी बालकनी में एल्युमिनियम फॉयल लगाती हैं, तो इस गंदगी से आप बच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-आपको पता है एल्युमीनियम फॉयल को कड़ाही में गर्म करने से क्या होगा? जानें बर्तनों की सफाई के अजब-गजब हैक्स

एल्युमिनियम फॉयल से होते हैं ये काम भी

Aluninium foil hacks

एल्युमिनियम फॉयल की मदद से आप जले हुए बर्तनों को साफ कर सकती हैं। इसके लिए नमक या बेकिंग सोडा के साथ एल्युमीनियम फॉयल के गोले से रगड़कर काम आसान किया जा सकता है। इसके अलावा, ओवन के निचले रैक को भी इस फॉयल की मदद से साफ करना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं, यह कैंची व चाकू की धार को तेज करने में भी कारगर साबित होता है।

इसे भी पढ़ें-आपको पता है एल्युमीनियम फॉइल को किचन सिंक में घिसने से क्या होगा?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP