Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:03 AM IST

किचन के स्टील रैक की जंग हटाने के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी रगड़ाई, ये आसान हैक्स आएंगे काम

स्टील रैक या स्टील की टोकरी पर लगा पुराना जंग साफ करने में ज्यादा समय लगता है। यही वजह है कि लोग स्टील की चीजों को साफ करने के आसान हैक्स खोजते हैं।
Updated:- 2025-08-12, 10:00 IST
these simple hacks can clean rust from kitchen steel racks easily

किचन की सफाई आप चाहें कितनी भी अच्छे से कर लें, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनमें जंग लग ही जाता है। जैसे बर्तनों वाला स्टील रैक, स्टील की टोकरी या ट्रॉली- इन पर आप अक्सर पुराना जंग देख सकते हैं। इनमें रोज बर्तन रखे जाते हैं। बर्तन धोने के बाद इन्हीं में रखे जाते हैं ताकि पानी टपककर नीचे चला जाए। लेकिन बार-बार पानी के संपर्क में आने से इनमें जंग लगने लगता है। अगर आप इन्हें समय पर साफ नहीं करती हैं, तो आपका नया स्टील रैक कुछ ही महीनों में पुराना दिखने लगेगा। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज हम आपको किचन के स्टील रैक पर लगे जंग को साफ करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिनमें आपको ब्रश से ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टील टोकरी पर लगी जंग को कैसे साफ करें?

  • इसके लिए आपको बेकिंग सोडा की जरूरत होगी। इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो जंग को ढीला कर देते हैं।
  • पहले आप 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा लें।
  • इसके बाद आप इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से जंग वाली जगहों पर लगाएं।
  • इसे 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब आप इसे हल्के हाथ से स्क्रब करें और पानी से धो लें।
  • अब आप देखेंगी बिना मेहनत के स्टील पर लगा जंग साफ हो गया है।

these simple hacks can clean rust from kitchen steel racks easilyS

स्टील पर लगे जंग को चुटकियों में करें साफ

  • टोकरी पर लगे जंग को साफ करने के लिए कोलगेट और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस प्रक्रिया से भी जंग आसानी से साफ हो जाता है।
  • इसके लिए आपको एक छोटे से बर्तन में कोलगेट निकालना है।
  • इसमें आप नींबू का एक चम्मच रस मिला लें।
  • अब इसे अच्छे से मिलाएं और स्टील वाली जगह पर लगाएं।
  • अब इसे सूखने दें, सूखने के बाद आप इसपर पानी की बूंदे छिड़के और हल्के हाथ से कपड़े या स्क्रब से साफ करें।
  • आप देखेंगी की स्टील पर लगा जंग का दाग साफ हो जाएगा।
  • स्टील के बर्तनों पर लगी जंग साफ करने का आसान तरीका है।

इसे भी पढ़ें- किचन में रखे स्टील के बर्तनों पर लग गई है जंग? मिनटों में साफ कर सकता है यह 1 घोल

these simple hacks can clean rust from kitchen steel racks easilyS

नींबू का इस तरह करें इस्तेमाल

  • अगर आप केवल नींबू से इसे साफ करना चाहती हैं, तो इसके लिए भी हमारे पास अच्छा नुस्खा है।
  • इसके लिए आपको सीधा जंग वाली जगहों पर नींबू रगड़ना है।
  • इसमें आपको थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन आसानी से आप इसका जंग का दाग साफ कर लेंगी।
  • आप जंग वाले हिस्सों पर नींबू रगड़ें और इसे साबुन की मदद से स्क्रब करें।
  • इस तरह जंग का दाग आप आसानी से साफ कर लेंगी।
  • यह नींबू के रस से जंग साफ करने का आसान तरीका है।

ये भी पढ़ें: स्टील के बर्तनों को नया जैसा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

these simple hacks can clean rust from kitchen steel racks easilySSS

इन सभी प्रक्रिया को करने के बाद आपको स्टील की टोकरी को धूप में सुखाने के लिए रख देना चाहिए। बार-बार पानी लगने की वजह से इसमें जंग लगता है। इसलिए कभी-कभी आप इसे धूप दिखा सकती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।