Weekly Horoscope 28 November To 4 December: इस हफ्ते किन राशियों के बन सकते हैं शादी के योग?

Weekly Horoscope 28 November To 4 December: अगर आप अपनी राशि के लिए इस सप्ताह का भविष्यफल जानना चाहते हैं तो यहां विस्तार से जानें। 

weekly horoscope  nov to  dec
weekly horoscope  nov to  dec

हम सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं, लेकिन ये थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आपकी राशि के अनुसार आने वाले समय की बात करें तो ज्योतिष आपको सही जानकारी देने में मदद कर सकता है।

आपका आने वाला सप्ताह क्या बदलाव लेकर आएगा और इसमें क्या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, ऐसी कोई भी जानकारी ज्योतिष से मिल सकती है।

अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक का समय कैसा रहेगा तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्माजी से अपनी राशि के साप्ताहिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानें।

मेष राशि-Mesh Rashi

aries and taurus horoscope nov to  dec

इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा और संतान का सहयोग मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी और किसी ऐसे काम में पड़ सकते हैं जो आपकी रूचि का न हो। इस सप्ताह मानसिक तनाव बना रहेगा और नए कार्य करने की इच्छा जागेगी।

बुधवार की शाम से शुक्रवार की दोपहर तक के समय में आपको अच्छी ख़बरें भी मिलेंगी। आपको इस सप्ताह सुख मिलेगा एवं कार्य समय पर होंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। अध्ययन में व्यवस्थित रहेंगे एवं मदद की अपेक्षा पूरी होगी। वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

उपाय -गणेशजी के सामने घी का दीपक लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल

वृषभ राशि- Vrishabh Rashi

रविवार एवं सोमवार की शाम तक का समय चिंताजनक हो सकता हैं। बेकार की उलझनें रहेंगी एवं अनअपेक्षित मामले सामने आ सकते हैं। बुध एवं गुरुवार का समय आपके लिए उत्तम है।

आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं साथियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे एवं संतान का सहयोग मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार बहुत ही अच्छे रहने की संभावना है। आय अच्छी बनी रहेगी एवं अचानक धन प्राप्ति का योग बनेगा। सप्ताहांत आपके लिए अच्छा बना रखेगा। इस हफ्ते आप रूठे साथी को मनाने में सफल होंगे और वैवाहिक सुख मिलेगा।

उपाय - श्री राधा कृष्ण का दर्शन करें।

मिथुन राशि- Mithun Rashi

gemini and cancer horoscope nov to  dec

चंद्र की दृष्टि से आय में वृद्धि होगी एवं आपका सप्ताह प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। सोमवार के दिन सुखद घटनाएं होने के योग हैं। मंगलवार की शाम से तनाव हो सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि एवं अनावश्यक विवाद हो सकते हैं।

बुधवार को कार्य संबंधी मामलों में देरी हो सकती है एवं परिवार से वैचारिक तनाव हो सकता है। गुरुवार की दोपहर के बाद से कार्य में सफलता मिलेगी। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार से समय में सुधार होगा एवं विवादों में विजय एवं सुख मिलेगा।

उपाय -हनुमानजी को नारियल चढ़ाएं।

कर्क राशि-Kark Rashi

सप्ताह का आरंभ आपके लिए तनाव भरा हो सकता है। आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे एवं कार्यों में बाधा आएगी। सोमवार (सोमवार के उपाय) की शाम से समय आपके अनुकूल हो सकता है। अचानक आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

परिवार से मतभेद समाप्त होंगे एवं सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख के नए सामान खरीदने का मौका मिलेगा। बुधवार की दोपहर के बाद से शुक्रवार दोपहर तक अज्ञात भय रह सकता है। निराश करने वाली सूचनाएं मिल सकती हैं। व्यय बढ़ेगा एवं सप्ताहांत में समय अनुकल होगा। चिंताएं समाप्त होंगी एवं प्रसन्नता रहेगी।

उपाय -दुर्गाजी को सफ़ेद फूल अर्पित करें।

सिंह राशि- Singh Rashi

leo and virgohoroscope nov to  dec

इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेंगी। सोम एवं मंगलवार को कार्य में मन नहीं लगेगा और विरोधी परेशान कर सकते हैं। धन की प्राप्ति में बाधा हो सकती है। किसी से मजाक करना आपको भारी पड़ सकता है।

शुक्र एवं शनिवार को समस्याएं बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी में आपका नुकसान होगा और आस-पास के लोग विवाद कर सकते हैं। आपकी आय स्थिर रहेगी। शनिवार की शाम को आपको शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपके साथी का व्यवहार मधुर रहेगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

उपाय -गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: वर्ष का आखिरी महीना दिसंबर आपके लिए रहेगा कैसा, न्यूमेरोलॉजिस्ट से जानें

कन्या राशि- Kanya Rashi

इस सप्ताह की शुरुआत में आय में कमी होगी और कुछ योजनाएं विफल होंगी। मंगलवार सुबह से कार्य में तेजी बनेगी एवं आय में सुधार आएगा। बुधवार को किसी के प्रति आकर्षण जागृत होगा। आपका मन विचलित रह सकता है।

गुरुवार (शादी के लिए गुरुवार के उपाय) की शाम से समय आपके पक्ष में होगा। आय में वृद्धि के साथ हर कार्य में सफलता की मिलेगी। सप्ताह के अंत तक अनावश्यक समय बर्बाद होगा। प्रेम के मामले में साथी से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में दूरी बढ़ेगी।

उपाय-विष्णुजी को कच्चे दूध का भोग लगाएं।

तुला राशि-Tula Rashi

libra and scorpio horoscope nov to  dec

रविवार एवं सोमवार को कार्य अधिक एवं जमीन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। आपके विरोधी शांत होंगे एवं हर ओर विजय प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी एवं छुपे स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी।

मन प्रसन्न एवं भयभीत रहेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी एवं हृदय उदार रहेगा। आपकी पसंद के कार्य करने के मौके प्राप्त होंगे। बुध एवं गुरुवार में आवश्यक कार्य संबंधी यात्रा हो सकती है। शुक्र व शनिवार को विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। अनावश्यक विवाद एवं परेशानी भी आ सकती है। अपने कीमती सामान की रक्षा करें।

उपाय -श्रीरामजी को सुगंधित फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि- Vrischik Rashi

कार्य के अनुसार आपको लाभ भी प्राप्त होंगे एवं योजनाएं सफल होंगी। मांगलिक एवं धार्मिक कार्यो में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार का साथ समय मिलेगा। घर की मरम्मत पर व्यय भी हो सकता है।

महिलाओं को कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी। राजनीतिज्ञों को पदलाभ मिलने के योग हैं। आपकी यात्राएं सुखद होंगी एवं नए लाभकारी संपर्क बन सकते है। शुक्र एवं शनिवार को आवश्यक सावधानी रखनी होगी। खासतौर पर वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

उपाय -गुरु एवं माता-पिता का आर्शीवाद लें।

धनु राशि- Dhanu Rashi

sagittarious and capricorn  horoscope nov to  dec

चंद्र का गोचर आपकी राशि में है। आय उत्तम होगी एवं कार्य की अधिकता बनी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को आय के साथ व्यय की अधिकता भी रहेगी। निकट के लोग धोखा दे सकते हैं, सावधान रहें। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। आपके लिए आवश्यक यात्रा का योग भी बन सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

उपाय -शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।


मकर राशि-Makar rashi

रवि एवं सोमवार को समझ नहीं आएगा कि आपको क्या करना चाहिए। आपके विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। चिंता एवं अज्ञात भय होगा। कोई नया काम शुरू करने का प्रयास नई मुसीबत में उलझा सकता है। कोई नया निवेश कतई न करें। मंगल (मंगल ग्रह के मंत्र)एवं बुधवार को स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आपकी आय में सुधार के योग हैं।

उपाय -हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।

कुंभ राशि

aqurius and pisceas horoscope nov to  dec

इस सप्ताह आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके कार्य में गति रहेगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य की प्राप्ति हो सकती है। आपके साथी मदद करेंगें।

बुध एवं गुरुवार को परिवार से वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपका कोई कीमती सामान गुम हो सकता है। इस सप्ताह व्यय की अधिकता होगी। शुक्र एवं शनिवार पुन: अच्छे दिन होंगे। आपके नुकसान की भरपाई होगी एव कलह समाप्त होगी। आपकी आय में वृद्धि के साथ सहयोग की अपेक्षाएं भी पूर्ण होंगी।

उपाय -दुर्गाजी को मिठाई का भोग लगाएं।

मीन राशि- Meen Rashi

सोम एवं मंगलवार को कार्य की अधिकता रहेगी एवं सफलताएं जारी रहेंगी। आपको धन लाभ होगा एवं अटके कार्य समय पर संपन्न हो जाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। यात्राएं सुखद होंगी एवं नए कार्य की शुरुआत हो सकती है।

भाई एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार की दोपहर तक मामले बिगड़ सकते हैं। व्यय की वृद्धि कार्य में बाधा ला सकती है। शुक्र एवं शनिवार को पुन: समय आपके पक्ष का होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। आपको सपंर्को का लाभ प्राप्त होगा।

उपाय -शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं।

सभी राशियों के लिए समय कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। इस राशिफल के अनुसार आप आने वाले समय की योजनाएं तय कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Recommended Video

Image Credit: unsplash.com, pixabay.com, freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP