Hartalika Teej Vrat Niyam 2025: अखंड सौभाग्य के लिए हरतालिका तीज के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

Hartalika Teej Vrat Niyam 2025: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज को बेहद सौभाग्यशाली पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं शिवजी और माता पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही पति की लंबी आयु का भी वरदान मिलता है। इसके अलावा अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो हरतालिका तीज का व्रत उत्तम फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि हरतालिका तीज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
हरतालिका तीज के दिन क्या करना चाहिए?
- व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर अच्छे से स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। साफ-सुथरा रहना इस दिन की एक महत्वपूर्ण परंपरा है।
- अपने घर में एक पवित्र स्थान पर पूजा की जगह तैयार करें। वहां साफ-सफाई करें और कुछ फूल, दीपक, और नैवेद्य रखें।

- हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इसलिए पूजा विधि-विधान के साथ करें।
- हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग का अभिषेक अवश्य करें और बेलपत्र चढ़ाएं।
- हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत अवश्य रखें।
- हरतालिका तीज के दिन पूजा के दौरान कथा जरूर पढ़नी चाहिए।
- इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इसलिए दान जरूर करें।
- हरतालिका तीज का दिन बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej Kab Hai 2025: कब है हरतालिका तीज? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
- हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार विशेष रूप से करें। यह व्रत सुहागिन महिलाओं का सौभाग्य का कारक माना जाता है।
- इस दिन किसी भी सुहागिन महिला को श्रृंगार का सामान जरूर भेंट करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - हरतालिका तीज पर क्या है व्रत पारण विधि और समय?
हरतालिका तीज के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
- हरतालिका तीज के दिन मांस और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन झूठ न बोलें।
- इस दिन गुस्सा करने से बचना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन भूलकर भी नहीं सोना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन किसी भी जातक को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
- इस दिन अपना मन शांत रखें और नकारात्मक विचारों का दूर रहें।
![nail x]()
- हरतालिका तीज के दिन नाखुन और बाल कटवाने से बचना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन लोहे और काले रंग के वस्त्र भूलकर भी न खरीदें।
हरतालिका तीज से जुड़े लेख
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
- हरतालिका तीज के दिन क्या कर सकते हैं?
- हरतालिका तीज के दिन आप माता पार्वती और शिव भगवान की कथाएं पड़ सकते हैं।
- हरतालिका तीज पर हमें किन चीजों को करने से बचना चाहिए?
- आपको हरतालिका तीज के मौके पर नाखून काटना या बालों की कटिंग से जुड़ी चीजों को नहीं करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
