image

जल्दी शादी करने के लिए कुंवारी कन्याएं कैसे करें Hartalika Teej पर शिव-पार्वती की पूजा, जानें यहां

हरतालिका तीज का त्योहार इस साल 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर कुंवारी लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो वो भी तीज का व्रत श्रद्धा से कर सकती हैं। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है, जिससे उनकी शादी जल्दी हो सकती है। आइए यहां जानते हैं पूजा का तरीका।
Editorial
Updated:- 2025-08-21, 12:55 IST

हरतालिका तीज का व्रत बेहद खास होता है। इसलिए इसे सुहागिन और अविवाहित कन्याएं रखती हैं। ऐसा इसलिए ताकि उन्हें अपना मनचाहा वर मिल सके। इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं और कुवांरी कन्याएं निर्जला व्रत रखती हैं, ताकि अपने पति की लंबी आयु और कुवांरी कन्याएं मनचाहा वर पा सके। अगर आपको भी जल्दी शादी करनी है, तो आपको पंडित जन्मेश द्विवेदी से मिले पूजा के तरीके को बताते हैं, ताकि आपकी शादी अपने मनचाहे वर से हो सके।

अविवाहित कन्याओं के लिए हरतालिका तीज की पूजा सामग्री

  • कुमकुम
  • हल्दी
  • चंदन
  • फूल- शिवजी और माता पार्वती के लिए गुलाब के फूल
  • फल
  • नारियल
  • मिठाई
  • पंचामृत
  • जल कलश
  • धूप
  • दीपक
  • पान-सुपारी
  • कलावा
  • हरतालिका तीज व्रत किताब

Hartalika teej

अविवाहित कन्याओं के लिए हरतालिका तीज की पूजा विधि

  • इसके लिए आपको सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करना है।
  • फिर आपको साफ सुथरे लाल रंग के कपड़ों को पहनना है।
  • इसके बाद आपको भगवान शिव और माता पार्वती के सामने हाथ में जल लेकर इस व्रत का संकल्प लेना है।
  • फिर पूजा की थाली सजाकर भगवान को तिलक लगाकर पूजा की शुरूआत करनी है।
  • इसके बाद आपको हरतालिका तीज की व्रत कथा पढ़नी चाहिए।
  • भगवान के सामने प्रसाद चढ़ाएं और आरती के साथ पूजा को पूरा करें।
  • आपको 11 बार ऊं उमा महेश्वराभ्यां नमः के मंत्र का जाप करना है।

Hartalika teej puja

इसे भी पढें: Hartalika Teej 2025: जानें कब रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है

हरतालिका तीज के जानें नियम

  • अगर आप पहली बार इस व्रत को कर रही हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है, कि यह व्रत निर्जला होता है। लेकिन किसी कारण की वजह से अगर आप इसे नहीं रख पा रही हैं, तो ऐसे में आप फलहार खाकर इसे रख सकती हैं।
  • व्रत का पारण कर सकती हैं या अगले दिन सूर्योदय के बाद स्नान और पूजा करके व्रत खोल सकती हैं।
  • अविवाहित कन्याओं को सुहाग सामग्री जैसे सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी देवताओं को अर्पित नहीं करनी चाहिए।
  • पूजा समाप्त होने के बाद गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ माना जाता है।

इसे भी पढें: Hartalika Teej 2024: कैसे पड़ा हरतालिका तीज का नाम, जानें महत्व

अविवाहित महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत इस आर्टिकल में बताए गए तरीके से रख सकती हैं। इससे व्रत पूरा हो जाएगा। साथ ही, आपको शिव पार्वती का आशीर्वाद भी मिल जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या हरतालिका व्रत को निर्जला रखते हैं?
जी हां, हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखते हैं।
हरतालिका तीज में किन भगवान की पूजा होती है?
हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;