वर्ष का आखिरी महीना दिसंबर आपके लिए रहेगा कैसा, न्यूमेरोलॉजिस्ट से जानें

दिसंबर के महीने का भविष्यफल न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से कैसा रहेगा, आइए एक्सपर्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग से जानते हैं।
Updated:- 2022-11-23, 16:25 IST
monthly december numerology

वर्ष का आखिरी महीना दिसंबर आ गया है। नए माह के आते ही लोगों में यह जानने की जिज्ञासा काफी बढ़ जाती है कि उनके साथ इस माह क्या होने वाला है। ऐसे में न्यूमेरोलॉजी के माध्‍यम से आप जान सकते हैं कि यह माह आपके लिए कैसा रहेगा। दिसंबर का भाग्यांक जानने में हमारी मदद न्यूमेरोलॉजिस्ट एवं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग कर रही हैं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और अपना भाग्‍यांक जानें।

इसे जरूर पढ़ें- अगर आपका भाग्यांक 5 है तो ऐसी हो सकती है आपकी लव लाइफ

numerology prediction of october

भाग्यांक- 1

  • महीने की शुरुआत से ही अपने मन को कंट्रोल में रखें।
  • ज्यादा कल्पना न करें क्योंकि ये आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
  • किस्‍मत आपका इस माह साथ देगी।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक अपना सपना पूरा कर पाएंगे और मेहनत से आगे बढ़ जाएंगे।
  • शादीशुदा जातकों के अपने पार्टनर के साथ झगड़े बढ़ सकते हैं।
  • वर्कप्लेस पर भी 1 नंबर वाले जातकों को खूब मेहनत करनी पड़ेगी।

उपाय- गुड़ का सेवन थोड़ा ज्यादा करें।

भाग्यांक- 2

  • इस माह आप बहुत ज्यादा फुर्तीले रहेंगे, मगर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
  • विदेश यात्रा के बहुत अच्छे योग हैं।
  • आपने जिस काम के लिए बहुत मेहनत की है, उसका फल आपको कठिनाइयों से ही प्राप्त होगा।
  • घर में काम करने वाले नौकर और ऑफिस में जो हेल्पर हैं, उनसे बहस न लड़ाएं।

उपाय- इस माह आप किसी बुजुर्ग महिला को कोई सफेद वस्तु का दान करें।

भाग्यांक- 3

  • यह माह आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ रहेगा।
  • इस माह आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा।
  • अगर आप घर खरीदना चाहती हैं, तो इस माह आपका यह सपना पूरा हो जाएगा।
  • आप किसी लग्जरी आइटम को खरीदने में पैसे खर्च करेंगी।
  • रिसर्च से जुड़े जातकों को इस माह सफलता जरूर मिलेगी।

उपाय- पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

भाग्यांक- 4

  • इस माह आप बहुत इमोशनल रहेंगे।
  • अपने आस-पास चीजों को साफ रखें।
  • घर से दूर जाने का अवसर मिलेगा।
  • पूर्व जन्म के अच्छे कर्मों का फल आपको मिलेगा।
  • स्किन से जुड़ी समस्या आपको हो सकती हैं।

उपाय- चंद्रमा को नियमित जल अर्पित करें।

marriage life of number

भाग्यांक- 5

  • इस माह आपका मन केवल घर और घर से जुड़ी चीजों पर ही लगेगा।
  • अपने ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियों को नहीं लेना है।
  • अपने घुटनों की हेल्थ पर ध्‍यान देना है।
  • आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी।

उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं।

भाग्यांक- 6

  • यह माह आपके लिए शुभ होगा।
  • आपको घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे।
  • अपने खर्चों पर लगाम कसें।

उपाय- मोर पंख अपने काम की डेस्क पर रखें।

इसे जरूर पढ़ें-Numerology Number 4: आपका भाग्यांक 4 है तो अपनी लव लाइफ के बारे में जरूर जानें

weekly numerolgy november

भाग्यांक- 7

  • दिसंबर माह में आपको मिला-जुला फल प्राप्त होगा।
  • आपको बहुत अकेलापन महसूस होगा।
  • खुद को बैलेंस करके रखें।
  • आपको रोमांस करने का अवसर मिलेगा।
  • कार्यक्षेत्र में आपको बहुत दिक्‍कतें आ सकती हैं।

उपाय- सफेद रूमाल अपनी जेब में रखें।

भाग्यांक- 8

  • दिसंबर माह आपके शुभ होगा।
  • भाग्‍य आपका साथ देगा।
  • सीनियर्स से आपको सपोर्ट मिलेगा।
  • कोई भी बीमारी नहीं होगी।

उपाय- आपको शनि देव के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

भाग्यांक- 9

  • दिसंबर का माह आपके लिए बहुत ज्‍यादा अच्‍छा है।
  • रोमांस करने के बहुत मौके मिलेंगे।
  • भग्‍य का सुख मिलेगा।
  • घर के बड़े-बुजुर्गों की बात सुनें।

उपाय- हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।