Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:04 PM IST

Hartalika Teej 2025: आज रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का त्योहार हर साल भाद्रपद शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं गौरी शंकर की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु का कामना करती हैं। इस बार यह त्योहार 26 अगस्त को मनाया जा रहा है।
Updated:- 2025-08-26, 08:32 IST
hartalika teej kab hai 2025

हिंदू धर्म में त्योहारों को प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ज्यादातर महीनों में कोई न कोई त्योहार या व्रत पड़ता है। अगस्त के भाद्रपद शुक्ल तृतीया में हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं, ताकि उन्हें भी अच्छा वर मिल सके। अगर आपके यहां भी यह त्योहार मनाया जाता है, तो पंडित जन्मेश द्विवेदी जी द्वारा बताए गए व्रत, पूजा और शुभ मुहूर्त के बारे में जरूर जानें, ताकि आप भी इस व्रत को अच्छे से रख सके।

हरितालिका तीज पूजा शुभ मुहूर्त 2025

  • इस साल हरितालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा।
  • तृतीया तिथि की शुरुआत 25 अगस्त को दोपहर 12:34 बजे से होगी।
  • इसका समापन 26 अगस्त को दोपहर 01:15 बजे होगा।
  • इसी वजह से यह व्रत 26 अगस्त सूर्य उदय के साथ रखा जाएगा।

puja-samagri

हरतालिका तीज पर कैसे रखें व्रत?

हरतालिका तीज का व्रत रखने से पहले इसका संकल्प लिया जाता है। फिर आपको दिनभर निर्जला उपवास रखना है। रात के समय मिट्टी से शिव-पार्वती की मूर्ति बनाना, उन्हें पुष्प, फल, पान, नारियल और सुहाग की वस्तुएं अर्पित करना, और हरतालिका कथा पढ़ना इस व्रत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। कथा पढ़ने से ही व्रत पूर्ण माना जाता है। अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: हरतालिका तीज के दिन करें ये आरती, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली

हरतालिका तीज का महत्व

  • इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती हैं। इनकी पूजा करके महिलाएं भगवान से सुहाग और अच्छा वर मांगती हैं।
  • इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं यानी जल भी ग्रहण नहीं करतीं।
  • रात के समय जागरण और शिव-पार्वती की कथा श्रवण इस दिन की विशेष परंपराएं हैं।
  • इस दिन व्रत रखने से आपके साथी को लंबी आयु मिलती है।
  • व्रत के खास नियमों का खास ध्यान रखें।

2 - 2025-08-05T163905.133


इसे भी पढ़ें: हरतालिका तीज व्रत पर करें इन मंत्रों के जाप, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

हरतालिका तीज का व्रत आप भी पूरे विधि-विधान के साथ रख सकती हैं। बस आपको इस व्रत के नियमों का खास ध्यान रखना है, ताकि आपके जीवन में शुभता बनी रहे। आप इस दिन सभी चीजों का खास ध्यान रखें और व्रत को रखें। महिलाएं श्रृंगार करके इस पूजा को करें। आप चाहें तो पंडित जी से विधि को सही से जान सकते हैं।

हरतालिका तीज से जुड़े लेख

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

FAQ
क्या हरतालिका तीज का व्रत निर्जला होता है?
हांजी, हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है।
हरतालिका तीज के व्रत में किसकी पूजा होती है?
हरतालिका तीज के व्रत में शिव पार्वती जी की पूजा होती है।
हरतालिका तीज पर पूजा किस समय होती है?
हरतालिका तीज की पूजा शाम के समय होगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।