Hartalika Teej Vrat Katha 2025: हरतालिका तीज के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, जीवनसाथी संग रिश्ता होगा मजबूत

हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज का पर्व प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रख शाम को सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और रिश्ते में मधुरता बनी रहे इसके लिए व्रत कथा का पाठ करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानिए हरतालिका तीज की व्रत कथा के बारे में।
हरतालिका तीज की व्रत कथा (Hartalika Teej Vrat Katha 2025)
पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था।

12 हजार वर्षों तक मात्र बेलपत्र का सेवन करते हुए तपोग्नी में जलने के बाद भगवान शिव ने माता पार्वती की पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज के दिन इस विधि से करें शिव शंकर और माता पार्वती की पूजा, जानें सामग्री की जानकारी
इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का विधिवत विवाह हुआ और भगवान शिव माता पार्वती के साथ कैलाश पहुंचे। कैलाश पहुंचने के बाद भगवान शिव ने माता पार्वती को इस बात का बोध कराया कि संसार के हित में ऐसा कई बार होगा जब शिव-पार्वती को अलग होना पड़ेगा।

भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया कि उन्हें अलग-अलग रूपों में पुनः जन्म लेना पड़ेगा। यह सुन माता पार्वती ने हर जन्म में उन्हें शिव जी ही पति रूप में मिले इसके लिए तीज के व्रत का आरंभ किया। माता पार्वती ने भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को साल का आखिरी व्रत रखा था।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन क्या करें और क्या न करें?
तभी से साल का आखिरी तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल की तृतीया को रखा जाने लगा। ऐसी मान्यता है कि जो भी सुहागिन महिला हरतालिका तीज के दिन व्रत रखती है और भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करती है उसका वैवाहिक जीवन सुख-समृद्धि, संपन्नता और सौभाग्य से भरा रहता है।
हरतालिका तीज से जुड़े लेख
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से हरतालिका तीज की व्रत कथा के बारे में जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- हरतालिका तीज पर व्रत कथा पढ़ने से क्या होता है?
- हरतालिका तीज पर व्रत कथा का पाठ करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति और रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।