वाईफाई की स्पीड को बढ़ाने के लिए लें इन ट्रिक्स की मदद

How to Increase Wifi Speed: आज के समय में वाईफाई बहुत जरूरी है। हालांकि, बहुत बार वाईफाई की स्पीड कम हो जाती है। इस वजह से हमारा काम रुक जाता और परेशानी होती है। इसी को देखते हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने वाईफाई की स्पीड बड़ा सकते हैं।
वायर्ड कनेक्शन ही लें
वायर्ड वाईफाई का कनेक्शन काफी स्ट्रांग होता है। आजकल लोग वायरलेस वाईफाई खरीदना पसंद करते हैं, जिस वजह से स्पीड कम रहती है। वायर्ड कनेक्शन वाईफाई को सीधा लैपटॉप से कनैक्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके लैपटॉप की स्पीड बढ़ जाएगी। (Wifi Router खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान)
इसे भी पढ़ेंः बिना पासवर्ड के भी WiFi कर सकते हैं कनेक्ट, जानें तरीका
वाईफाई की जगह
वाईफाई की अच्छी स्पीड पाने के लिए सही जगह का चुनाव करना बहुत जरूरी है। बहुत बार लोग वाईफाई को ऐसी जगह रखते हैं, जहां वो हिलता रहता है। इससे वाईफाई की तार ढीली हो जाती है और स्पीड कम। कोशिश करें कि वाईफाई को ऐसी जगह पर लगाएं, जहां आपका हाथ ना जाता हो।
वाईफाई का पासवर्ड ना दें
आप जितने ज्यादा लोगों को अपने वाईफाई का पासवर्ड देंगे, वाईफाई उतना ही स्लो होता जाएगा। कोशिश करें कि आप कम से कम डिवाइस को वाईफाई से कनेक्ट करें। ऐसा करने पर वाईफाई की ज्यादा से ज्यादा रेंज आपको मिल पाएगी।
जहां काम करते है, वहां वाईफाई लगाएं
वाईफाई को अगर आप खुद से दूर रखेंगे, तो भी स्पीड धीरे को सकती है। वाईफाई जितना आपके पास होगा, स्पीड उतनी ही ज्यादा होगी। (लैपटॉप को ओवर हीटिंग से बचाने के टिप्स)
वायर करें चेक
वाईफाई की धीमी स्पीड के पीछे की एक वजह वायर्स भी हो सकती हैं। अगर आपके वाईफाई की कोई भी तार ढिली हो गई है तो उससे भी स्पीड कम हो जाती है। ऐसा होने पर आपको वाईफाई को ठीक करवाना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः घर में वाई-फाई लगवाते हुए इन बातों का रखें ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।