बिना पासवर्ड के भी WiFi कर सकते हैं कनेक्ट, जानें तरीका

इन दिनों हमारी जिंदगी में ज्यादातर काम इंटरनेट पर निर्भर है। वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा उठाने तक के लिए इंटरनेट का होना बहुत जरूरी है। इंटरनेट के लिए कुछ लोग मोबाइल डेटा या फिर वाईफाई का उपयोग करते हैं। हालांकि, मोबाइल डेटा की तुलना में वाई-फाई अधिक पॉकेट फ्रेंडली है और इससे हमारा काम आसान हो जाता है। बता दें कि ज्यादा डेटा और बेहतर स्पीड के लिए वाई-फाई का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करना पसंद करते हैं।
वहीं हर वाईफाई कनेक्शन का अपना एक पासवर्ड होता है, जिसे अपने फोन या फिर लैपटॉप पर मेंशन करने बाद ही कनेक्ट किया जा सकता है। कई बार हम वाईफाई का पासवर्ड भूल जाते हैं और दोबारा पूछना नहीं चाहते हैं। ऐसे में वाईफाई फोन या लैपटॉप को कनेक्ट करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि एक तरीका है, जिससे आप वाईफाई को अपने सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं, वो भी बिना किसी से पूछे।
होनी चाहिए QR कोड की जानकारी
आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन(स्मार्टफोन भीगने से बचाएं) है, ऐसे में आप QR कोड से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। क्यूआर कोड की मदद से आप वाईफाई से कनेक्ट कर पाएंगी और आपको पासवर्ड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आजकल ज्यादातर लोग इस ट्रिक को आजमा रहे हैं। वहीं आप चाहें तो कुछ ऑनलाइन साइट्स की मदद से वाईफाई के नाम और पासवर्ड को QR कोड में बदल सकते हैं। zxing.appspot.com और wwW.qrstuff.com आदि हैं, जिसकी मदद से आप कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:फ़ोन में स्पेस नहीं है तो अपनी प्यारी तस्वीरों को गूगल ड्राइव में इस तरह से करें स्टोर
ऐसे QR कोड के जरिए डिवाइस को वाईफाई से करें कनेक्ट
- सबसे पहले आप zxing.appspot.com या फिर wwW.qrstuff.com किसी भी एक वेबसाइट पर जाए और वहां वाई-फाई नेटवर्क और वाईफाई लॉगिन ऑप्शन को क्लिक करें।
- इसके बाद आपको SSID सेक्शन में जाकर वाईफाई का नाम टाइप करना होगा। इसके बाद पासवर्ड टाइप करें और नेटवर्क टाइप को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आएगा जेनरेट या डाउनलोड QR कोड, इस पर क्लिक करें।
- QR कोड का प्रिंट निकलने के बाद आपको अपने फोन को कनेक्ट करना होगा। स्कैन होते ही वाईफाई आपके स्मार्टफोन(स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाएं) से कनेक्ट हो जाएगा और आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Whatsapp की पुरानी चैट हो गई है डिलीट, तो इस तरह करें रिकवर
वाई-फाई पासवर्ड को कैसे बदलें
वाईफाई पासवर्ड समय-समय पर बदल देना चाहिए। दरअसल इन दिनों लोग चोरी से वाई-फाई इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जिसकी जानकारी आपको नहीं होती है। नतीजा इससे आपका वाई-फाई स्पीड कम हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपना वाईफाई का पासवर्ड बदलना चाहती हैं तो यहां बताए गए तरीके को आजमाएं।
- इसके लिए वाई-फाई से अपने किसी एक डिवाइस को कनेक्ट रखें। अब डिवाइस से वेब ब्राउजर को ओपन करें।
- ब्राउजर के राइट साइड में आपको कॉन्फिग्रेशन पेज होगा, जिसे आपको ओपन करना है। इसके बाद TP-Link router टाइप करें और एंटर कर दें।
- अब राउटर की सेटिंग्स डिफॉल्ट यूजरनेम और पासवर्ड टाइप करें। इसके बाद वायरलेस सिक्योरिटी ऑप्शन में जाएं। वहां आपको पासवर्ड या फिर शेयर्ड की बॉक्स दिखाई देगा, जहां आपको एक नया पासवर्ड एंटर करना होगा।
- अब यहां अपनी पसंद के अनुसार पासवर्ड एंटर कर दें, जो आपको याद रहे।
यह एक थर्ड पार्टी वेबसाइट्स हैं तो आप पूरी तरह से जांच करने के बाद ही कनेक्ट करें। ये कोई भी वेरिफाइड और सिक्योर वेबसाइट्स नहीं हैं। साथ ही, यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी रोचक लाइफ हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।