
वर्ष 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और नवंबर का महीना हर साल की तरह इस बार भी बेहद खास है। इस माह की शुरुआत में ही देवउठनी एकादशी के बाद से अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में जो लोग दिवाली, धनतेरस और गोवर्धन जैसे अवसरों पर नया वाहन नहीं खरीद पाए हैं, वे नवंबर में वाहन खरीद कर अपने इच्छा पूर्ण कर सकते हैं। नवंबर माह में कौन सी तिथि पर वाहन खरीदना फलदायक हो सकता है और खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है? यह हमने छिंदवाड़ा निवासी पंडित सौरभ त्रिपाठी से बातचीत करके जाना, चलिए आप भी वाहन खरीदने की इन शुभ तिथियों के बारे में जान लीजिए।

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त नवंबर 2025 यहां देखें -
| तारीख | दिन | शुभ मुहूर्त का समय | नक्षत्र |
| 3 नवंबर 2025 | सोमवार | दोपहर 03:05 बजे से 4 नवंबर 2025, दोपहर 02:05 बजे तक | रेवती |
| 7 नवंबर 2025 | शुक्रवार | सुबह 11:05 बजे से 8 नवंबर 2025, सुबह 06:38 बजे तक | रोहिणी, मृगशीर्ष |
| 9 नवंबर 2025 | रविवार | रात 08:04 बजे से 10 नवंबर 2025, सुबह 06:40 बजे तक | पुनर्वसु |
| 10 नवंबर 2025 | सोमवार | सुबह 06:40 बजे से 11 नवंबर 2025, दोपहर 12:07 बजे तक | पुनर्वसु, पुष्य |
| 17 नवंबर 2025 | सोमवार | सुबह 06:45 बजे से 18 नवंबर 2025, सुबह 06:46 बजे तक | चित्रा, स्वाति |
| 26 नवंबर 2025 | बुधवार | सुबह 06:53 बजे से 27 नवंबर 2025, रात 12:01 बजे तक | श्रवण |
| 28 नवंबर 2025 | शुक्रवार | सुबह 06:54 बजे से 29 नवंबर 2025, रात 12:15 बजे तक | शतभिषा |
वाहन खरीदते समय शुभ मुहूर्त के साथ सही रंग का चुनाव भी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। खासतौर पर आपको अपनी राशि अनुसार वाहन के रंग का चुनाव करना चाहिए। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी के अनुसार, हर राशि के लिए शुभ और अशुभ रंग इस प्रकार हैं-
इसे जरूर पढ़ें- नया वाहन खरीदने से पहले ध्यान रखें ज्योतिष से जुड़ी कुछ बातें, नहीं आएगी कोई समस्या

इसे जरूर पढ़ें- Driving Car: ड्राइविंग आसान बनाने के लिए कार में पहले से ही होते हैं ये 9 फीचर
नवंबर 2025 में वाहन खरीदने के कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। यदि आप सही तिथि के साथ अपनी राशि अनुसार शुभ रंग का चुनाव करते हैं, तो नया वाहन न केवल सौंदर्य बढ़ाएगा बल्कि समृद्धि, सफलता और शुभता भी लेकर आएगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।