herzindagi
How to hide lies from husband

पति अक्सर अपनी पत्नियों के पीठ पीछे करते हैं ये काम

क्या आपको पता है कि आपके पति आपसे क्या-क्या छुपा रहे हैं? कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पुरुष अपनी पत्नियों से कुछ खास बातें अक्सर छुपाने की कोशिश करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-02-17, 16:25 IST

शादीशुदा जिंदगी में पति और पत्नी के बीच भरोसा हो तो सारा काम बहुत ही आसान हो जाता है। भरोसे के दम पर ही रिश्ता और मजबूत होता है और इस तरह की कई बातें हम अधिकतर सुनते आए हैं। पर क्या वाकई ऐसा होता है? ये कहना कि 'हम तो भाई एक दूसरे से कुछ नहीं छुपाते' आजकल के रिलेशनशिप्स में अपवाद ही होता है।

द इंडिपेंडेंट के एक सर्वे में ये बातें सामने आई हैं कि कई पुरुष अपनी पार्टनर से किस तरह की बातें छुपाते हैं। आज हम आपको इसी बारे में थोड़ी सी जानकारी देने जा रहे हैं कि आखिर पति अपनी पत्नी से किस तरह की बातें छुपाना पसंद करते हैं।

1. वो किसी और महिला के बारे में सोच रहे हैं

अब इस बारे में समझाने की जरूरत तो है नहीं। जान बूझकर या फिर अनजाने में अगर कोई पुरुष अपनी पत्नी के अलावा किसी और महिला के बारे में सोचता है या उससे सीक्रेट में बात करता है तो उसके बारे में अपनी पत्नी को बताने से हमेशा कतराता है। ऐसा किसी भी कारण से हो सकता है और इसलिए मैं ये नहीं कह रही कि हमेशा पुरुष ही गलत होगा, लेकिन ऐसा होता है।

husband and wife lies

पुरुषों की अपेक्षाएं काफी ज्यादा होती हैं और वो इन्हें हर बार नहीं छुपा पाते हैं। ऐसे में ये हो सकता है कि वो किसी और की तरफ आकर्षित हो जाएं। किसी से बात करना या थोड़ा सा फ्लर्ट करना गलत नहीं है, लेकिन एक पत्नी की नजर से देखें तो ये तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- Husband शब्द का मतलब क्या जानती हैं आप?

2. आपके बगैर खुश रहना

एक रिश्ते में होने का मतलब ये नहीं है कि हर वक्त साथ ही रहा जाए। रिश्ते में होने का मतलब ये है कि किसी इंसान को उसका अकेलापन भी अच्छा लग सकता है और दूसरा व्यक्ति उसकी केयर कर सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते में इस बात की जगह हो सकती है। थोड़ी सी दूरी आपके पति को अच्छी लग सकती है, लेकिन अगर वो ये बात आपसे कहेंगे तो हो सकता है कि आप नाराज हो जाएं।

यह विडियो भी देखें

हां, बहुत लंबे समय के लिए अलग रहना भी ठीक नहीं है, लेकिन कभी-कभी थोड़ी सी दूरी को वो सीक्रेटली एन्जॉय कर सकते हैं।

lying from wife

3. अपने फाइनेंसेस के बारे में

वो कहां खर्च कर रहे हैं, कैसे खर्च कर रहे हैं और किस तरह से वो अपने पैसे को बचा रहे हैं इसका लेखा-जोखा वो आखिरी पैसे तक आपको दें ये जरूरी नहीं है। हो सकता है कि सेविंग्स को लेकर आपके बीच झगड़े होते हों। फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर बहुत सारी बातें सुननी और समझनी पड़ती हैं, लेकिन आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए कि कभी-कभी वो ज्यादा खर्च कर लें तो बहुत गुस्सा करना ठीक नहीं है।

हां, स्थिति अगर गंभीर हो जैसे उन्होंने कर्ज लिया हो या फिर उन्होंने घर की जरूरतों को पूरा ना किया हो तो अपना पत्नी धर्म निभाएं, लेकिन हर पाई का हिसाब देने का दबाव उन पर ना बनाएं।

4. स्ट्रेस के बारे में

ये थोड़ा सा गंभीर विषय है जिसके बारे में ध्यान रखने की जरूरत है। मर्द को दर्द नहीं होता वाली फिलॉसफी हर जगह लागू होती है और ये स्ट्रेस के मामले में भी होता है। मेंटल स्ट्रेस अगर ज्यादा हो तो लोग अपने घर पर इसका जिक्र नहीं करते हैं। वो अपनी परेशानियों को छुपा जाते हैं और इसके कारण कई बार पति-पत्नी के रिश्ते में भी परेशानियां आने लगती हैं।

स्ट्रेस के बारे में आपको खुद ही पता लगाना होगा और आपको खुद ही उनसे बात करनी होगी।

इसे जरूर पढ़ें- पति हो या ब्वॉयफ्रेंड, रिलेशनशिप में अक्सर अपने पार्टनर से बोलते हैं ये झूठ

5. सेक्सुअल परेशानियां

उन्हें पूर्ण संतुष्टि नहीं मिलती है या फिर वो कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं या फिर उनके साथ किसी तरह की सेक्सुअल समस्या है तो वो आपसे शेयर करने से बचेंगे। ऐसी समस्याओं के बारे में वो ज्यादा बोल नहीं पाते हैं।

ऐसे में उन्हें समय देना चाहिए ताकि वो आपसे बात कर पाएं।

पति अपनी पत्नी से कई चीजें छुपाते हैं तो ऐसा भी हो सकता है कि पत्नियां अपने पतियों से कुछ बातें छुपाएं। आपको ये समझना होगा कि रिश्ता भरोसे की बुनियाद पर चलता है और अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात करना अच्छा हो सकता है। अगर आपकी समस्याएं बढ़ रही हैं तो आपको एक बार किसी एक्सपर्ट से इसके बारे में बात जरूर करनी चाहिए। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।