Dry Skin: बदलते मौसम में ड्राई स्किन के लिए ट्राई करें ये नुस्खा, मिलेगा नेचुरल ग्लो

बदलते मौसम की वजह से अक्सर चेहरे पर अलग-अलग तरह की समस्याएं होती हैं। इसकी वजह से हमें बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन इसका असर भी कुछ समय के लिए रहता है। इसके बाद स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। यह घरेलू नुस्खे आपकी स्किन पर किसी तरह की समस्या को नहीं बढ़ाएंगे। साथ ही आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेंगे। आइए आर्टिकल में जानते हैं कौन से घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल आप कर सकती हैं और इसके क्या फायदे होते हैं?
चेहरे पर करें मलाई और शहद का इस्तेमाल
चेहरे पर जब ड्राइनेस नजर आती है, तो ऐसे में हम कोशिश करते हैं कि चिकनी चीज को अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसे में आप मलाई और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह दोनों चीज चेहरे की ड्राइनेल सो कम करती है। साथ ही आसानी से घर में मिल जाती है।
मलाई और शहद को कैसे करें चेहरे पर इस्तेमाल
- इसके लिए आपको एक कटोरी में फ्रेश मलाई लेनी है।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- फिर इन दोनों चीजों को मिक्स करके हाथ की मदद से पूरे चेहरे पर लगाना है।
- इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगे रहने दें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
- इन दोनों चीजों को लगाने के बाद चेहरे पर किसी भी अन्य चीज का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें: DIY Sheet Mask: चेहरे की ड्राईनेस को इस आसान तरीके से कर सकती हैं कम, जानें फायदे
चेहरे पर करें एलोवेरा जेल और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल
अगर आपको लग रहा है कि ड्राईनेस की वजह से आपकी स्किन खराब हो रही है, तो ऐसे में आप चेहरे पर एलोवेरा जेल और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से चेहरे का ग्लो बढ़ सकता है।
एलोवेरा जेल और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कैसे करें
- इसके लिए आपको एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल लेना है।
- इसमें गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर इसके साथ मिलाना है।
- फिर इन दोनों चीजों को मिक्स करके हाथों की मदद से चेहरे पर लगाना है।
- इसके बाद इसे चेहरे पर लगाना है।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करना है।
- इसे लगाने से आपके चेहरे की ड्राईनेस कम हो जाएगी।
इन चीजों को लगाने से किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम नहीं होती है, लेकिन अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में कोशिश करें कि आप पैच टेस्ट करके सभी चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही आप एक्सपर्ट राय भी ले सकती हैं। इससे आप सही चीजों का इस्तेमाल अपनी स्किन पर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सोहा अली खान का घरेलू स्किन केयर नुस्खा हुआ वायरल, जानें कैसे मिलेगा नेचुरल ग्लो
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।