पति-पत्नी के बीच पैसों से जुड़ा ये 5 'कंट्रोलिंग बिहेवियर', रिश्ते को बना देता है जहरीला

अगर आपके रिश्ते में भी पैसों को लेकर इस तरह के कंट्रोलिंग बिहेवियर शामिल हैं, तो सावधान हो जाएं। इनके कारण आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। जानते हैं, इस लेख के बारे में...
Updated:- 2025-10-28, 15:01 IST
controlling money in relationship

पैसा न केवल किसी भी रिश्ते की नींव को मजबूत कर सकता है बल्कि उसके कारण रिश्ता कमजोर भी हो सकता है। खासतौर पर पति-पत्नी के रिश्ते में इसका अहम रोल है। यदि दोनों कमाते हैं तो घर भी दोनों मिलकर ही चलाते हैं। ऐसे में पैसों को लेकर कुछ 'कंट्रोलिंग बिहेवियर' न केवल धीरे-धीरे प्यार को खत्म कर सकते हैं बल्कि भरोसे की जगह कड़वाहट घोल देते हैं। इसे फाइनेंशियल एब्यूज (Financial Abuse) भी कहा जा सकता है, जो रिश्ते को जहरीला बना देता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन से पैसों से जुड़े कंट्रोलिंग बिहेवियर हैं जो रिश्ता खराब कर सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 

पैसों को लेकर कंट्रोलिंग बिहेवियर

जब पार्टनर जानबूझकर दूसरे को अपने खातों की जानकारी नहीं देता है लेकिन सामने वाले की सारी जानकारी पूछ लेता है तो ये एक तरह का कंट्रोलिंग बिहेवियर कहलाता है। यह व्यवहार एक पार्टनर को पूरी तरह से दूसरे पर निर्भर बना देता है। ऐसे में दोनों को सारी जानकारी होनी जरूरी है।

relationship money controling

जब अपने पार्टनर को हर छोटे खर्च का कारण बताना पड़े, जैसे कि आपने क्या खरीदा है, कहां से खरीदा है, क्यों खरीदा है? यह व्यवहार एक जासूस की तरह दिखता है। जहां एक पार्टनर को लग सकता है कि उसकी फ्रीडम और फैसलों पर सवाल उठाया जा रहा है।

अपने पार्टनर को पॉकेट मनी देना भी एक तरह का पैसों पर नियंत्रण करना है। ऐसे में न केवल पार्टनर निर्भर हो सकता है बल्कि उसकी फैसले लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - बच्चों पर पढ़ाई का बोझ डालने से पहले जान लें 3 बातें, वरना जीवन की रेस में रह जाएंगे पीछे

एक पार्टनर अपनी इच्छाओं पर मनमाना खर्च करता है, लेकिन दूसरे को उसकी जरूरी या व्यक्तिगत जरूरतों पर खर्च करने के लिए भी मना करता है या हिसाब मांगता है। यह कंट्रोलिंग बिहेवियर में आता है।

money tips (2)

यदि पार्टनर अपनी सैलरी, इंवेस्टमेंट, कर्ज या अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी को जानबूझकर पार्टनर से छुपाता है तो इसके कारण रिश्ते में भरोसे की कमी पैदा हो सकती है। ऐसे में इन बातों को साफ-साफ बता देनी ही सही है।

पैसों से जुड़ी कोई बात न मानने पर पार्टनर को इमोशनल ब्लैकमेल करना या डराना कि "अगर तुमने ऐसा किया तो मैं तुम्हें पैसे देना बंद कर दूंगा या दूंगी" या "तुम्हारा खर्च करने का तरीका खराब है", ये भी कंट्रोल करने के अंदर आता है।

इसे भी पढ़ें -ओवर केयरिंग की ये 3 गलतियां आपके रिश्ते को बना देंगी बोरिंग, पार्टनर से हो सकती हैं दूर

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।