herzindagi
Rama Ekadashi Puja Vidhi 2024

Rama Ekadashi Puja Vidhi 2024: रामा एकादशी पर इस विधि से करें पूजा, जानें मंत्र, भोग और सामग्री की पूरी लिस्ट

हिंदू धर्म में रमा एकादशी का बेहद खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की श्रद्धा भाव से पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही, उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-27, 09:00 IST

Rama Ekadashi Puja Vidhi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बेहद खास महत्व बताया गया है। यह वैसे तो हर महीने दो बार आती है, लेकिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का अपना अलग महत्व है। इस एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां ही खुशियां ही आती हैं। घर-परिवार में चल रहे कलह-कलेश आदी का नाश होता है। 

रमा एकादशी के दिन व्रत रखकर सच्चे मन से पूजा करने से भक्त का मन शांत रहता है और आत्मिक शांति मिलती है। साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने पर श्री हरि प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा-दृष्टि बरसाते हैं। रमा एकादशी के दिन पूजा कैसे करें, सामग्री और भोग में क्या रखें आदि सभी चीजों के बारे में आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

रमा एकादशी 2024 पूजा सामग्री (Rama Ekadashi 2024 Puja Samagri)

  • रमा एकादशी की पूजा के लिए एक चौकी और लाल या पीला रेशमी कपड़ा रखना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, पूजा करने के लिए भगवान विष्णु की फोटो या प्रतिमा के साथ उन्हें अर्पित करने के लिए अक्षत, फल, फूल, माला, वस्त्र, चंदन, धूप आदि जरूर लें।
  • दीया जलाने के लिए घी और पीतल का दीपक पहले से ही तैयार करके रख लें।
  • इन सब के अलावा, व्रत कथा की किताब, विष्णु सहस्त्रनाम और आरती की किताब आदि की भी पूजा के दौरान जरूरत होगी।

रमा एकादशी 2024 पूजा विधि (Papakunsha Ekadashi 2024 Puja Vidhi)

Rama ekadashi vrat vidhi

  • रमा एकादशी के दिन प्रात: उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
  • घर के साफ और पवित्र स्थान पर अपना आसन बिछाकर, वहां बैठ जाएं।
  • इसके बाद, भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें और पूजा की तैयारियां शुरू करें।
  • रमा एकादशी के दिन विधिवत रूप से पूजा करने के लिए सबसे पहले एक चौकी लगाएं। 
  • इसपर एक लाल या पीला रेशमी कपड़ा बिछाएं।
  • अब, इस चौकी पर भगवान विष्णु की फोटो या पीतल की प्रतिमा स्थापित करें।
  • भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें पीतांबरी वस्त्र धारण कराएं और चंदन का तिलक लगाएं।
  • तिलक लगाने के बाद, भगवान विष्णु को पीले फूलों या गेंदे की माला पहनाएं।
  • इसके बाद, उन्हें फल, फूल, धूप, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
  • भगवान विष्णु के समक्ष घी का एक दीपक जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • पाठ करने के बाद, विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें।
  • उन्हें भोग लगाएं और अंत में विष्णु भगवान की आरती उतारें।
  • आरती करने के बाद प्रसाद को परिवार के सदस्यों के बीच वितरित करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें-  रमा एकादशी पर करें ये उपाय, धन-धान्य में होगी वृद्धि

रमा एकादशी पर लगाएं ये भोग (Rama Ekadashi Bhog 2024)

Rama Ekadashi puja bhog

रमा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में ऋतु फल, पंजीरी, केसर की खीर, पंचामृत आदि चीजों का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा, पीले चीजों का भोग को अवश्य लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि इन भोग को अर्पित करने से श्री हरि प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

इसे भी पढ़ें-  रमा एकादशी के दिन इन चीजों के दान से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

पापाकुंशा एकादशी 2024 मंत्र (Rama Ekadashi 2024 Mantra)

  • ॐ विष्णवे नमः।
  • ॐ चैतन्याय नमः
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
  • ॐ सच्चिदानंदाय नमः
  • ॐ नारायणाय नमः।
  • ॐ श्री महाविष्णवे नमः।

इसे भी पढ़ें-  रमा एकादशी पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।