Indira Ekadashi 2025 Puja Vidhi: इंदिरा एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, यहां लें पूजन सामग्री समेत पूरी जानकारी

हिंदू पंचांग के अनुसार इंदिरा एकादशी का व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। यह व्रत पूरी तरह से भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दौरान पितरों की पूजा विधिवत रूप से करने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि इंदिरा एकादशी के दिन व्रत रखने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, कोई भी पितृ दोष है तो इंदिरा एकादशी का व्रत करना बेहद फलदायी साबित हो सकता है। अगर आप भी इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करती हैं तो इसकी सही विधि के साथ पूजन की जानकारी होनी भी जरूरी है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
इंदिरा एकादशी की पूजा विधि क्या है?
इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए नियमित रूप से विधि-विधान का पालन करना बेहद जरूरी है।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें पवित्र वस्त्र पहनाएं।
- एक कलश में जल भरकर रोली, चावल, फूल और पत्ते डालकर उसे शुद्ध करें।
- घी का दीपक जलाकर भगवान को अर्पित करें।
- चंदन और रोली से भगवान का तिलक लगाएं।
- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और उन्हें प्रणाम करें।
- व्रत का संकल्प लें और दिन भर निराहार रहें।
इसे जरूर पढ़ें: Ekadashi September 2025: सितंबर महीने में कब-कब है एकादशी व्रत? यहां लें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व समेत पूरी जानकारी
- इंदिरा एकादशी के दिन चावल खाने की मनाही होती है।
- इस दिन भगवान विष्णु को भोग तुलसी के साथ जरूर लगाएं। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- इंदिरा एकादशी के दिन दान-पुण्य अवश्य करें और ब्राह्मणों को भोजन जरूर कराएं। ऐसा करने से लाभ हो सकता है।
- इंदिरा एकादशी के दिन पीले वस्त्र पहनकर ही विष्णु जी की पूज-अर्चना करें।
- इस दिन पीले रंग की चीजों का विशेष महत्व है। इसलिए भगवान को भोग और दान भी पीले रंग की चीजों से ही करें। इससे भगवान श्रीहरि की कृपा भक्तों पर बनी रहती है और सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।
इंदिरा एकादशी की पूजा सामग्री क्या है?

इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सामग्री के बारे में जानें। इसके बाद श्रीहरि की पूजा विधिवत रूप से करें।
- भगवान विष्णु की प्रतिमा
- कलश
- दीपक
- धूप
- फूल
- फल
- मिठाई
- चंदन
- रोली
- चावल
- पंचामृत
- पूजा की थाली
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
- इंदिरा एकादशी कब है?
- इंदिरा एकादशी इस बार 17 सितंबर को पड़ रही है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।