कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान हैं। ऐसा माना जाता है कि रमा एकादशी के दिन श्री हरि और मां लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि तो आती ही है लेकिन साथ ही संपन्नता एवं सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। जीवन में सफलता मिलती है।
इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अगर रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उनके विशेष मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे कई लाभ व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। इन मंत्रों के जाप से श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी माता की असीम कृपा बनी रहती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे। विष्णु पत्न्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:
यह भी पढ़ें: Rama Ekadashi Upay 2024: रमा एकादशी पर करें ये उपाय, धन-धान्य में होगी वृद्धि
ॐ नमोः नारायणाय
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्
शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम
ऊँ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।
पुनर्नारायणं जपत्वा पुनर्लक्ष्मीहृदं जपेत्। पुनर्नारायणंहृदं संपुष्टिकरणं जपेत्।
नारायणस्य हृदयमादौ जपत्वा ततः पुरम्। लक्ष्मीहृदयकं स्तोत्रं जपेन्नारायणं पुनः।।
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
ॐ नारायाणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।