Parivartini Ekadashi Puja Vidhi 2025: परिवर्तिनी एकादशी पर इस विधि से करें पूजा, यहां जानें मंत्र और सामग्री लिस्ट

इस वर्ष परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 03 सितंबर, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है और यह तिथि भगवान विष्णु की आराधना के लिए उच्च मानी जाती है। परिवर्तिनी एकादशी को पद्मा या जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शय्या पर करवट बदलते हैं और इसी कारण इसे परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत-पूजन करने से न केवल पापों का नाश होता है बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से यहां जानते हैं इस पावन दिन की पूजा विधि, सामग्री और मंत्रों के बारे में।
परिवर्तिनी एकादशी 2025 पूजा सामग्री (Parivartini Ekadashi 2025 Puja Samagri)

- परिवर्तिनी एकादशी की पूजा के लिए एक चौकी और लाल रेशमी कपड़ा लेकर आएं।
- इसके अलावा भगवान विष्णु की फोटो, अक्षत, फल, फूल, माला, वस्त्र, चंदन, धूप
- दीया जलाने के लिए घी और पीतल का दीपक, विष्णु सहस्त्रनाम और आरती की किताब
इसे जरूर पढ़ें: Parivartini Ekadashi Vrat Katha 2025: परिवर्तिनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, जीवन में आएंगे शुभ बदलाव
परिवर्तिनी एकादशी 2025 पूजा विधि (Parivartini Ekadashi 2025 Puja Vidhi)
- प्रात: उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। साफ और पवित्र स्थान पर आसन बिछाएं।
- भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें और पूजा की तैयारियां शुरू करें।
- इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र को एक चौकी पर लाल कपड़े पर स्थापित करें।
- भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें पीतांबरी वस्त्र धारण कराएं और चंदन लगाएं।
- भगवान विष्णु को गेंदे की माला पहनाएं और उन्हें फल, फूल, धूप, नैवेद्य चढ़ाएं।
- फिर भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। भगवान विष्णु को भोग लगाएं। उनकी आरती गाएं।
- आरती करने के बाद प्रसाद को परिवार के सदस्यों के बीच वितरित करना न भूलें।
इसे जरूर पढ़ें: Parivartini Ekadashi Date 2025: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
परिवर्तिनी एकादशी 2025 मंत्र (Parivartini Ekadashi 2024 Mantra)

- ॐ विष्णवे नमः।
- ॐ चैतन्याय नमः
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
- ॐ सच्चिदानंदाय नमः
- ॐ नारायणाय नमः।
- ॐ श्री महाविष्णवे नमः।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से परिवर्तिनी एकादशी की पूजा विधि, मंत्र और संपूर्ण सामग्री की सूची के बारे में जान सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।