Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

Aja Ekadashi Puja Vidhi 2025: अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की इस विधि से करें पूजा, जानें सामग्री की पूरी लिस्ट

हिंदू धर्म में सभी एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा पूरी विधि-विधान से की जाती है। आइए इस लेख में पूजा विधि और सामग्री के बारे में विस्तार से जानते हैं।   
Updated:- 2025-08-18, 18:02 IST
Aja ekadashi  puja Vidhi and samagri list ()

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने अजा एकादशी के शुभ मुहूर्त के बारे में बताया। आपको बता दें कि अजा एकादशी 18 अगस्त को शाम के समय 5 बजकर 23 मिनट से आरंभ हो रही है और 19 अगस्त दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक ही रहेगी। ऐसे में आप पूरी विधि विधान से पूजा कर सकते हैं ऐसे में आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही, अच्छे परिणाम मिलते हैं। आइए आर्टिकल में जानते हैं अजा एकादशी की पूजा सामग्री, जिसके बारे में विस्तार से

अजा एकादशी के दिन की पूजा सामग्री जानें

1 - 2025-08-18T154317.117

  • विष्णु जी की तस्वीर
  • तांबे का कलश
  • लाल और पीले रंग के फूल
  • घी का दीपक
  • धूप
  • रोली
  • अक्षत
  • नैवेद्य
  • पवित्र धागा
  • पूजा की थाली

इसे जरूर पढ़ें -  इसे भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2025: 18 या 19 अगस्त कब है अजा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

अजा एकादशी के दिन पूजा किस विधि से करें? 

Aja ekadashi

  • अजा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। 
  • इसके बाद आप नए वस्त्र को धारण करें। 
  • अब आपको पूजा स्थल पर साफ आसन को बिछाना है 
  • दिन की शुरुआत में भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। 
  • एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की तस्वीर को रखें।
  • भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान विष्णु को फूल, फल, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें और पूजा शुरू करें।
  • भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। जैसे- ओम नमो नारायणाय, श्री हरि विष्णु महाराज की जय
  • अजा एकादशी की कथा का श्रवण करें।
  • अगले दिन ब्राह्मण को दान देकर और भोजन करके व्रत का पारण करें।

इसे भी पढ़ें: एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अपराजिता चढ़ाने से क्या होता है?

अजा एकादशी के दिन रखें इन खास बातों का ध्यान

cdbdeb shattila ekadashi  x

  • इस दिन पूरी तरह से शुद्ध रहें और पहनने के लिए पीले वस्त्र खरीदें।
  • यदि आप पूरा व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो फलहार खाकर अपने व्रत को पूरा करें।
  • इस दिन किसी भी बुरे विचार को मन में न लाएं।
  • कोशिश करें कि इस दिन आप अपने हाथों से दान दें।
  • किसी की निंदा या चर्चा न करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

FAQ
क्या अजा एकादशी पर निर्जला व्रत रखना अनिवार्य है?
नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है। आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो आप फलहार खाकर व्रत कर सकते हैं।
अजा एकादशी की पूजा में कौन सी सामग्री जरूरी होती है?
इसमें विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी के वस्त्र और श्रृंगार का सामान जरूरी होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।