प्रियंका चोपड़ा ने बनाई विश्व के टॉप 10 धनी सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड की लिस्ट में जगह

Priyanka Chopra Own 2nd Wealthiest Celebs Beauty Brand: प्रियंका चोपड़ा का ब्यूटी ब्रांड विश्व का दूसरा सबसे अमीर ब्यूटी ब्रांड बन गया है। 

 
priyanka chopra brand become wealthiest celebrity brand
priyanka chopra brand become wealthiest celebrity brand

Priyanka Chopra Own 2nd Wealthiest Celebs Beauty Brand: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर एक नया मुकाम हासिल किया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा विश्व की दूसरी सबसे धनी सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड की मालिक हैं। इस लिस्ट को सालाना रेवेन्यू के आधार पर बनाया गया है। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के ब्यूटी ब्रांड के बारे और देखते हैं पूरी लिस्ट।

विश्व के टॉप 10 सबसे धनी सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड

top rich celebrity beauty brands

टॉप 10 धनी सेलिब्रिटी ब्यूटी की लिस्ट में रिहाना के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट 'रिहाना फेंटी ब्यूटी' ने पहला पायदान हासिल किया है। उनके ब्रांड ने 477.2 मिलियन पाउंड की कमाई की है। प्रियंका चोपड़ा के हेयर केयर ब्रांड एनोमली हेयर केयर (Anomaly Haircare) ने 429.9 मिलियन पाउंड की कमाई के साथ दूसरा पायदान हासिल किया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काइली जेनर, चौथे नंबर पर एरियाना ग्रांडे और पांचवें नंबर पर सेलेना गोमेज के ब्रांड ने जगह बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा का ब्यूटी ब्रांड

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने हेयर केयर ब्रांड की शुरुआत साल 2022 में ही की थी जो विश्व का दूसरा सबसे धनी सेलिब्रिटी ब्रांड बन गया है। एनोमली हेयर केयर बालों से जुड़े कई सारे प्रोडक्ट बनाता है। प्रियंका के ब्रांड के प्रोडक्ट की बोतलों को बनाने के लिए 100% प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों के लिए प्रोडक्ट बनाने के साथ-साथ प्रियंका का ब्रांड पर्यावरण का भी ध्यान रख रहा है।

इसे भी पढ़ेंःPriyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़कर जाने के पीछे की वजह

एक दफा इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा बताती हैं कि बचपन से मेरे बाल बहुत कम थे और उस वक्त से में बालों से जुड़ी समस्याओं को देखती आ रही हूं। प्रियंका ने बताया था कि बचपन में उनकी दादी पैरों के बीच में बिठाकर उन्हें चंपी दिया करती थीं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP