Priyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़कर जाने के पीछे की वजह

सालों बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने का फैसला किया था। उनके इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।   
Updated:- 2023-03-29, 10:53 IST
image

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा का नाम आज ग्लोबल स्तर पर लिया जाता है। मिस इंडिया बनने से लेकर हॉलीवुड में झंडे गाड़ने तक उन्होंने हर कदम पर अपनी काबिलियत दिखाई है। अब प्रियंका ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों वह बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड की राह पकड़ने का फैसला किया था।

आखिर क्यों प्रियंका ने छोड़ा था बॉलीवुड

प्रियंका ने जब बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड जाने का फैसला किया था तब भी उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान थे। ऐसे में अक्सर प्रियंका के फैंस उनसे यह सवाल किया करते थे कि उन्होंने आखिर क्यों बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया। ऐसे में अब इतने सालों के बाद प्रियंका ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड को लेकर प्रियंका ने किया खुलासा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने इस विषय पर बात करते हुए कहा है कि- उन्हें मन के मुताबिक काम नहीं मिल रहा था साथ ही वह बॉलीवुड की राजनीति से भी तंग आ गई थी। ऐसे में प्रियंका ने साल 2012 में हॉलीवुड गाने इन माय सिटी से इंटरनेशनल सिंगिंग डेब्यू किया था। वही इस विषय में प्रियंका चोपड़ा आगे बात करते हुए कहती हैं कि- 'मुझे इंडस्ट्री के एक कोने में धकेला जा रहा था। ऐसे में लोग मुझे कास्ट नहीं करना चाह रहे थे। लोगों को मेरे से काफी ज्यादा शिकायत थीं। इस राजनीति से में काफी ज्यादा थक गई थीं।

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके

प्रियंका को हॉलीवुड में सीरीज 'क्वांटिको' से मिली थीं लोकप्रियता

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोच लिया था कि वह बॉलीवुड को अलविदा कहेगी। ऐसे में उन्हें जैसे ही हॉलीवुड से ऑफर आया उन्होंने उसे हां कह दिया। प्रियंका ने हॉलीवुड में कई म्यूजिक वीडियो में काम किया हैं। इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वह एक्टिंग में ज्यादा अच्छी है। इसके बाद प्रियंका ने मेहनत की और उन्हें 'क्वांटिको' मिल गया। इस सीरीज को काफी ज्यादा पसंद किया गया और प्रियंका हॉलीवुड में छा गई।

इसे भी पढ़ें: रंगभेद से लेकर कम फीस मिलने तक, प्रियंका चोपड़ा कई रूढ़ियों को पार करके बनी हैं 'स्टार'

गॉडफादर के बिना बॉलीवुड में टिकना है मुश्किल

आगे प्रियंका बॉलीवुड का सच बताते हुए कहती हैं कि- 'बॉलीवुड का एक कड़वा सच है अगर आपका कोई गॉडफादर नहीं है तो आपका इंडस्ट्री में पैर जमाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। आपने जैसे तैसे पैर जमा भी लिया तो आपको कभी भी अच्छे प्रोजेक्ट्स नहीं मिलेगे'। 

प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने किया एक्ट्रेस का समर्थन 

प्रियंका के इस बयान के बाद प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने ट्वीट के जरिए प्रियंका का समर्थन किया है। मीरा ट्वीट करते हुए कहती हैं कि 'कोई बाहरी व्यक्ति कितना भी बड़ा या सफल क्यों ना हो जाए, लेकिन अंत में वह अभी भी बाहरी व्यक्ति होंगे। 

करण जौहर ने शुरुआत से की मदद आलिया की मदद

 

ऐश्वर्या ने भी बीते साल में नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की थी। इस वीडियों में ऐश्वर्या कहती दिख रही हैं कि- '' आलिया भट्ट को फिल्मी दुनिया में अच्छा वर्क करने का मौका मिला. करण ने उन्हें शुरुआत से ही काफी सपोर्ट किया है. इससे वे कम्फर्टेबल जोन में रहीं और उनके सामने हमेशा अच्छे अवसर आए''

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।