Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

जानिए क्यों प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के लिए सेरोगेसी का चुना ऑप्शन

जनवरी 2022 में प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी के जरिए मां बननी थीं। उस दौरान लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था लेकिन आखिरकार उन्होंने सेरोगेसी का रास्ता क्यों चुना।
Updated:- 2023-01-25, 16:24 IST
image

शादी के बाद किसी भी कपल की यह इच्छा होती है कि वे पैरेंट बनें। उनका परिवार आगे बढ़े और वे नन्हीं सी जान का इस दुनिया में स्वागत करें। हालांकि, हर स्त्री के लिए नॉर्मल तरीके से मां बनना संभव नहीं होता है। इसलिए वे कई अलग-अलग तरीकों को अपनाती है और कई बार मेडिकल हेल्प की भी जरूरत होती है। 

इन दिनों सेरोगेसी के जरिए मां बनना बेहद आम बात है। कई आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने इस रास्ते को अपनाया है। पिछले साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा भी सेरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं। लेकिन उनका यह तरीका अपनाना फैन्स के लिए पचा पाना काफी मुश्किल था।

उनकी बेबी के बर्थ से जुड़ी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ ही जहां उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं, वहीं लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रियंका-निक के साथ-साथ उनकी बेटी को लेकर भी तरह-तरह की बातें की। उस समय प्रियंका ने कुछ नहीं कहा। लेकिन अब उन्होंने यह बताया कि आखिरकार उन्होंने सेरोगेसी का ऑप्शन क्यों चुना-

बहुत दर्द का किया सामना

why priyanka chopra chose surrogacy

प्रियंका चोपड़ा भले ही एक सेलेब हैं और इसलिए वे अपनी मर्जी से लाइफ जीना पसंद करती हैं। लेकिन जब उन्होंने सरोगेसी का विकल्प चुना तो यह उनके लिए एक कठिन डिसिजन था। उन्हें यह भी पता था कि जब दुनिया को उनके इस फैसले के बारे में पता चलेगा तो उन्हें काफी कुछ कहा जाएगा।(सेरोगेसी के जरिए मां- बाप बने हैं ये सेलेब्स)

हालांकि, इसके लिए उन्होंने खुद को पहले से ही तैयार कर लिया था। उन्होंने खुद को एक इंटरव्यू में यह बताया कि सरोगेसी के माध्यम से मां बनने और किसी दूसरी महिला के गर्भ को किराए पर लेने के आरोपों से निपटना दर्दनाक था। खासतौर से, जब लोग उनकी बेटी के बारे में बात करते हैं।

इसे भी पढ़ें- अभिनेता आमिर खान से लेकर क्रिकेटर शिखर धवन तक वर्ष 2021 में हुए अपने साथी से अलग

जन्म के समय थीं साथ 

reason behind priyanka chopra  surrogacy

जनवरी 2022 में, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बच्ची मालती का इस दुनिया में स्वागत किया तो उस समय यह जोड़ा ऑपरेशन रूम में ही था। बता दें कि मालती समय से पहले पैदा हुई थी और उसे जन्म के बाद 100 दिनों तक नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में रखा गया था।

प्रियंका ने बताया था कि जन्म के समय उनकी बेटी आकार में बहुत छोटी थी और उसे देखने के बाद वह बस देखती ही रह गई थीं। इतनी प्यारी बच्ची जो बेहद ही मासूम थी।

इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड के इन 12 कपल्स ने लिव इन रिलेशनशिप के बाद की है शादी

इसलिए चुना सेरोगेसी का ऑप्शन

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में, उन्हें यह भी बताया कि वास्तव में उन्होंने सेरोगेसी का ऑप्शन क्यों चुना। दरअसल, उनकी कुछ मेडिकल कॉम्पलीकेशन थीं और ऐसे में उनके लिए नॉर्मल तरीके से मां बन पाना संभव नहीं था।

ऐसे में उनके लिए सेरोगेसी का ऑप्शन चुनना बेहद ही जरूरी था। उन्हें अपने इस फैसले पर बेहद गर्व है और आज वह अपने परिवार व बच्ची के साथ बेहद खुश हैं। उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनकी सेरोगेट बहुत ही दयालु और प्यारी थी, जिसने छह महीने तक उनके लिए इस अनमोल तोहफे को संभाल कर रखा।

किसी भी स्त्री का मां बनना और उसके लिए वह किस तरीके को अपनाती है, यह उसका निजी मामला है। उसके इस फैसले पर टिप्पणी करने का हक किसी को भी नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें- ये बॉलीवुड कपल्स फिल्मों में रहे हिट, लेकिन अब नहीं करते साथ काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।