9 Mantras: सनातन धर्म में मंत्र जाप को अत्यंत महत्व दिया गया है। मंत्र जाप को मानसिक, शारीरिक और आत्मिक शुद्धि का मार्ग माना गया है। इसके अलावा, मंत्र जाप को कष्टों के निवारण के लिए भी अचूक अस्त्र माना जाता है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें 9 ऐसे प्रभावकारी और शक्तिशाली मंत्र बताए हैं जिन्हें अगर आप नियमित रूप से आने वाले नए साल यानी कि 2023 में जपें, तो इससे आपकी 9 तरह की प्रमुख परेशानियों का अंत हो सकता है।
किसी भी काम में सफलता पाने के लिए
अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सफलता में बाधा उतपन्न करने वाले दोषों का नाश होगा।
घर में सुख-शांति लाने के लिए
घर में सुख-शांति (घर में शांति के लिए वास्तु उपाय) स्थापित करने के लिए शांति पाठ और इसके मंत्र को बहुत प्रभावशाली माना गया है। ऐसे में आपको 'ॐ द्यौ: शान्तिरन्तरिक्षॅं शान्ति:, पृथ्वी शान्तिराप: शान्तिरोषधय: शान्ति:। वनस्पतय: शान्तिर्विश्र्वे देवा: शान्तिर्ब्रह्म शान्ति:, सर्वॅंशान्ति:, शान्तिरेव शान्ति:, सा मा शान्तिरेधि।। ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:' मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:कैसे बनी बोधगया ज्ञान की नगरी? जानें कथा
धन-धान्य के लिए
हिन्दू धर्म में जहां एक ओर कुबेर देव को धन का स्वामी माना जाता है तो वहीं मां अन्नपूर्णा को धान्य अर्थात अन्न कि देवी कहा गया है। ऐसे में अगर इन दोनों के ही मंत्रो का जाप एक साथ किया जाए तो इससे घर में धन-धन्य की कभी कमी नहीं होगी। कुबेर देव का मंत्र 'ॐ यक्ष राजाय विद्महे, वैश्रवणाय धीमहि, तन्नो कुबेराय प्रचोदयात्'। मां अन्नपूर्णा का मंत्र 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं भगवति माहेश्वरि अन्नपूर्णे स्वाहा।।'।
स्वास्थ के लिए
अगर आप किसी पुरानी बीमरी से परेशान हैं या आपको दवा नहीं लग रही है तो ऐसे में आप भगवान धनवंतरी के 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः' मंत्र का जाप करें। इससे शीघ्र ही स्वास्थ लाभ मिलने लगेगा।
संकट की काट के लिए
जीवन के सभी संकटों का विनाशक माना जाता है भगवान शिव का यह 'ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ' महामृत्युंजय मंत्र।
इच्छापूर्ति के लिए
सर्व इच्छापूर्ति के लिए और सुख-समृद्धि पाने के लिए नए साल में रोजाना मां गायत्री के 'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्' मंत्र का जाप करें।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए
कर्ज (कर्ज से छुटकारा पाने के वास्तु टिप्स) के बोझ से परेशान हैं और अनेकों प्रयत्नों के बाद भी कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं या फिर दिया हुआ कर्ज वापस नहीं मिल पा रहा है तो 'ॐ हृीं श्रीं क्लीं चिट चिट, गणपति-वर वर देयं, मम वांछितार्थ कुरु कुरु स्वाहा' या 'ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम' मंत्र का जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें:क्यों होता है आसमान का रंग नीला? जानें ज्योतिष शास्त्र का तर्क
बुद्धि के लिए
बुद्धि को तीव्र बनाने, विवेक, स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से मां सरस्वती के 'या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:' मंत्र का जाप करना फलदायी माना जाता है।
मोक्ष प्राप्त के लिए
मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्ति के लिए आप 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप कर सकते हैं। साथ ही, इस मंत्र के जाप से आप सभी भौतिक सुखों की भी प्राप्ति हो सकती है।
तो ये थे वो 9 शक्तिशाली मंत्र जिनका आपको नए साल 2023 में जाप अवश्य करना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Pinterest
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों