कर्ज से छुटकारा दिलाएंगे ये वास्तु टिप्स


Nikki Rai
13-09-2022, 14:22 IST
www.herzindagi.com

    कई बार लोग कर्ज के बोझ तले इतना दब जाते हैं कि निकलने के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। इसका कारण कई बार वास्तु दोष भी हो सकता है। कुछ वास्तु टिप्स से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानें-

मंगलवार को कर्ज उतारें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन कर्ज की किस्त चुकाने से जल्दी इससे मुक्ति मिलती है। ये दिन आपके लिए शुभ होगा।

बाथरूम की दिशा

    शास्त्र कहते हैं कि घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बाथरूम के होने से घर पर कर्ज बढ़ता है। कभी भी घर की इस दिशा में बाथरूम ना बनाएं।

कांच लगाएं

    ऐसा माना जाता है कि घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना शुभ होता है, लेकिन ध्यान रहे कांच लाल या मैरून रंग का ना हो, ये अशुभ हो सकता है।

​इस दिशा में धन

    वास्तु नियम कहते हैं कि कर्ज से जल्दी मुक्ति पाने के लिए घर या दुकान की उत्तर दिशा में ही धन को रखना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति के साथ धन लाभ भी होता है।

मुख्य द्वार

    अगर जल्द से जल्द कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो घर के मुख्य द्वार के पास एक छोटा सा द्वार और बनाएं। ऐसे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

जूठे बर्तन

    वास्तु शास्त्र कहता है कि भोजन करने के बाद घर में जूठे बर्तन कभी ना रखें। उन्हे धोकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष पैदा होता है और धन की हानि होती है।

आप भी आजमाएं

    कर्ज को लेकर हमारे बताए ये वास्तु नियम आपको पसंद आए, तो आप भी इन्हें अपने जीवन में शामिल करें। इससे आप भारी धन हानि से बच सकते हैं।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com