Ganesh Chaturthi Decoration: गणपति बप्पा के आगमन के लिए कुछ मिनटों में ऐसे सजाएं घर

Ganesh Murti Decoration: गणपति बप्पा के लिए हर कोई अपनी घर को सजाता है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे फटाफट गणेश चतुर्थी पर अपने घर को सजा सकते हैं। 

 
decoration ideas for ganesh chaturthi
decoration ideas for ganesh chaturthi

Ganesh Murti Decoration: गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग अपने घरों को जरूर सजाते हैं। खासतौर पर गणपति बप्पा के मंडप को लाइट्स और फूलों से सजाया जाता है। आइए जानते हैं कैसे आप कम से कम समय में अपने घर को गणपति बप्पा के लिए सजा सकते हैं।

गणपती डेकोरेशन आइडिया (Ganesh Chaturthi Decorations at Home)

गणपति बप्पा के लिए सजावट करने का समय अगर आपके पास कम है, तो फूलों से सजावट करें। इसके लिए आपको बस फूल खरीदने है या मार्केट से जोड़ना हैं। अब फूलों की माला बनाकर गणपति बप्पा की मूर्ति के पीछे लगा दें। इस तरह के आपको सजावट करने में मात्र 15 मिनट का समय लगेगा।

साड़ी रियूज कर सजाएं गणपति जी का आसन (Decorate home on Ganesh Chaturthi)

आप पुरानी साड़ी रियूज करके भी गणपति बप्पा के लिए डेकोरेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस दीवार पर साड़ी टांगनी है। कोशिश करें कि आप डार्क कलर की साड़ी यूज करें। अब फूल, लाइट्स और लटकन जैसी चीजों की मदद से गणपति बप्पा के स्थान को खूबसूरत बनाएं।

बिना पैसे खर्च किए करें गणेश चतुर्थी की सजावट

गणपति बप्पा के लिए सजावट करने के लिए आपको सबसे पहले एक गत्ता लेना है। अब इस गत्ते पर डिस्पोजल गिलास चिपका दें। अब कागज की मदद से फूल लें और गत्ते के चारों ओर लगाएं। अब आपको हर गिलास में 1 होल कर, उसमें लाइट डालनी है। अब इसे गणेश जी की मूर्ति के पीछे लगाएं।

गणेश चुर्तथी पर खूबसूरत आसन कैसे सजाएं

इन सभी टिप्स के अलावा आप गणेश चतुर्थी पर कार्डबोर्ड से छोटे-छोटे मंदिर बनाकर भी गणेश जी के आसान के पीछे की डेकोरेशन कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप कलर कॉन्बिनेशन का ध्यान रखें। इसके अलावा दुपट्टे जैसी चीजों से भी आप गणेश जी के लिए जल्द से जल्द सजावट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःGanesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर करें नोएडा के सबसे प्रसिद्ध गणपति मंदिरों के दर्शन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP