Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर करें नोएडा के सबसे प्रसिद्ध गणपति मंदिरों के दर्शन

गणेश चतुर्थी का पर्व 19 सितंबर, 2023 से शुरू हो रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन 28 सितंबर, 2023 को होने वाला है। इसी दिन बप्पा को बड़े धूमधाम से अलविदा किया जाता है। गणेश चतुर्थी के पर्व पर लोग घर में गणेश जी की मूर्ति लाते हैं और 10 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।
आज हम आपको नोएडा में गणेश जी के ऐसे मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप गणेश चतुर्थी पर उनके दर्शन के लिए जा सकते हैं। इन मंदिरों में बेहद खूबसूरत तरीके से बप्पा की मूर्ति सजाई जाती है।
श्री विनायक मंदिर (Sri Vinayaka Temple Noida)

नोएडा सेक्टर 62 में स्थित यह मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां मंदिर की दीवारों पर बनी नक्काशी आपका मन मोह लेगी। आपको इस गणेश चतुर्थी पर यहां जरूर जाना चाहिए। यहां बड़े ही धूमधाम से गणेश पर्व मनाया जाता है। मंदिर दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। मंदिर सेक्टर-62 के औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य D-सर्कल पर स्थित है। यहां आने के लिए आपको सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन उतरना होगा। (जयपुर में फेमस गणेश मंदिर)
समय-
- सुबह 6:00 AM - 11:30 PM
- शाम- 4:30 PM - 8:30 PM
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: बप्पा का एकलौता ऐसा मंदिर, जहां गजमुख नहीं उनके इंसानी स्वरूप की होती है पूजा
वरसिद्धि विनयगर मंदिर (Varasiddhi Vinayagar Temple)

गणेश चतुर्थी के पर्व पर आप बप्पा के दर्शन के लिए नोएडा के इस मंदिर में भी आ सकते हैं। सेक्टर 22 में स्थित इस मंदिर में आपको बप्पा की एक अनोखी मूर्ति देखने को मिलेगा।
पता- H9X2+P32, अनाम रोड, ब्लॉक जी, सेक्टर 22, नोएडा (यहां है 400 साल पुराने गणेश जी)
समय-
- सुबह 6:30–10:30 AM
- शाम- 6:30–10:30PM
इसे भी पढ़ें- मुंबई के इन मंदिरों में करे बप्पा के दर्शन, Ganesh Chaturthi पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह
गणेश हनुमान मंदिर (Ganesh Hanuman Temple)
यह मंदिर ग्रेटर नोएडा में स्थित है। गणेश चतुर्थी के पर्व पर आप बप्पा के दर्शन के लिए इस मंदिर में भी आ सकते हैं। लेकिन नोएडा में बप्पा के सबसे बेस्ट मंदिर में श्री विनायक मंदिर को माना जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको भगवान गणेश के सबसे खास और अद्भुत मंदिर के बारे में बताएंगे। इस गणेश चतुर्थी पर आपको यहां एक बार ट्रैवल के लिए जरूर जाना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।