herzindagi
Sultana Begum red fort in hindi

अपने आपको मुगल परिवार की वंशज कहने वाली आखिर कौन हैं सुल्ताना बेगम? 

आज हम आपको उस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुगल परिवार के वंशज होने का दावा कर लाल किले की मांग कर रही हैं।
Editorial
Updated:- 2022-01-04, 14:35 IST

भारत विविधता वाला देश है और विभिन्न सभ्यता इसकी खूबसूरती को बखूबी बयान करती हैं। हर सभ्यता का लम्बा इतिहास रहा है, आज भी उन सभ्यता द्वारा बनवाए गए कई ऐसे मशहूर और पुराने मकबरे, स्मारक मौजूद हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए। वहीं, देश पर कई वर्षो राज कर चुके मुगलकालीन सभ्यता द्वारा बनवाई गई कई इमारतें, स्मारकें, मकबरें आज भी मौजूद हैं, जो एक बेहतरीन वास्तुकला और शिल्पकला कलाओं का नमूना है। इन्हीं इमारतों में लाल किला भी आता है लेकिन अब मुगल वंशज की सुल्ताना बेगम लाल किले को वापस मांगने की मांग कर रही हैं।

उनका कहना है कि लाल किला उनके पूर्वजों की संपत्ति है, जो उन्हें वापस मिलनी चाहिए। बहुत कम लोग होंगे जिन्हें यह मालूम होगा कि सुल्ताना बेगम कौन है और वह कैसे मुगल खानदान से ताल्लुक हैं, आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर सुल्ताना बेगम किस सम्राट की वंशज हैं।

कौन हैं सुल्ताना बेगम?

Who is Sultana begum

मुगल खानदान की वंशज सुल्ताना बेगम लगभग 67 साल की हैं, जो बहादुर शाह ज़फ़र के परपोते की पत्नी हैं। उनके पति का नाम प्रिंस मिर्ज़ा मोहम्मद बेदार बख्त बहादुर था और कई साल पहले उनकी भी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुल्ताना बेगम कोलकात्ता में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में अपनी जिंदगी बसर कर रही हैं।

किस मुगल बादशाह से ताल्लुक रखती हैं सुल्ताना बेगम?

बहादुर शाह ज़फ़र मुगल साम्राज्य के सबसे महान और अंतिम बादशाह थे। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1775 में हुआ था। ज़फ़र का पूरा नाम बहादुर शाह ज़फ़र था। इसके पिता का नाम अकबर शाह द्वितीय और माता का नाम लाल बाई था। ज़फ़र को 28 सितंबर 1837 में उन्हें मुगल बादशाह बनाया गया था। इन्होंने अपने शासनकाल में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्य करवाए थे। हिन्दुस्तान पर ज़फ़र ने कई सालों तक शासन किया था।

इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल साम्राज्य की इन शक्तिशाली महिलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप?

जानें कैसे गुज़र रही है सुल्ताना की जिंदगी

Sultana begum

कई दशकों तक हिंदुस्तान पर राज करने वाले मुगल साम्राज्य की वंशज आज दो वक्त की रोटी खाने को मजबूर हैं। (मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप) रिपोर्ट के अनुसार सुल्ताना बेगम के पति की मौत के बाद वह सिर्फ पेंशन के पैसों से गुजारा कर रही हैं और अपने बच्चों के साथ कोलकाता की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं।

मुगल साम्राज्य का इतिहास

Bahadur Shah jafar

मुगल साम्राज्य का दौर लगभग सन 1526 से 1857 तक रहा, जिसकी स्थापना बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराकर की थी। इसके बाद हुमायूं, अकबर, जहांगीर,शाहजहांआदि के बाद अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर था। जिन्होंने अपने शासन के दौरान समाज का निर्माण किया। इसके अलावा, कुछ महिलाएं भी थी, जिन्हें अपना योगदान नीति-निर्माण में दिया।

लाल किले को वापस मांग रही हैं सुल्ताना बेगम

सुल्ताना बेगम का दावा है कि दिल्ली में स्थित लाल किला उनका और उनके पूर्वजों का है। इस मामले को लेकर उन्होंने कोर्ट में भी याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली का लाल किला मेरा है। उन्होंने इस याचिका में आगे कहा कि 1857 में मुगल शासक को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने जबरन बाहर निकालकर कब्जा कर लिया था। इसके बाद, भारत सरकार ने मुगलों की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।

किसने बनवाया लाल किला?

Red fort

दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक और राष्ट्रीय स्मारक लाल किले का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने किया था। इस स्मारक का निर्माण लगभग 10 साल तक चला था और यह 1648 में बनना शुरू हुआ था। बता दें कि अब लाल किला अपने वर्तमान नाम से नहीं जाना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे मूल रूप से "किला-ए-मुबारक" के रूप में जाना जाता था।

इतिहास में इसका कई जगह उल्लेख है कि शाहजहां ने इस किले का निर्माण तब कराया जब उसने अपनी राजधानी कोआगरासे दिल्ली स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था। उस समय लाल किले का नाम किला-ए-मुबारक था जिसे बाद में लाल किला रख दिया गया।

इसे ज़रूर पढ़ें-भारत में मौजूद हैं मुगलों की यह खूबसूरत इमारतें, आप भी जानिए

बहादुर शाह ज़फ़र और लाल किले का ताल्लुक

अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ 1857 के विद्रोह का प्रतीक था। कहा जाता है कि बहादुर शाह जफर को अपने ही घर यानि लाल किले में राजद्रोह के लिए अंग्रेजों द्वारा प्रताड़ित किया गया और बाद में इस इमारत के दीवान-ए-ख़ास में ब्रिटिश अदालत ने कैद कर दिया था, बाद में दोषी पाया गया और उससे राजा का ताज छीन लिया गया।

उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google, Blog and Wikipedia)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।