Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:17 PM IST

आगरा की इन भुतहा जगहों पर कोई भी अकेले नहीं जाना चाहेगा, जानें क्यों?

आगरा की चर्चित जगहों कई बार घूमने गए होंगे लेकिन, क्या आप आगरा की इन भुतहा जगहों के बारे में जानते हैं?  
Updated:- 2021-09-24, 10:50 IST
know most haunted places in agra

हिंदुस्तान के सबसे बड़े राज्यों में से एक यानि उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस राज्य में एक से एक बेहतरीन और खूबसूरत जगहें हैं जहां हर दिन आपको पर्यटक मिल जाएंगे। खासकर उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखने और आसपास की जगहों पर घूमने के लिए सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। लेकिन, क्या आप आगरा में मौजूद भुतहा जगहों के बारे में जानते हैं? इन भुतहा जगहों पर रात तो छोड़ दीजिए दिन के उजाले में भी कोई अकेले घूमने के लिए नहीं जाता है। आगरा में मौजूद इन भुतहा जगहों की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, तो आइए जानते हैं इन भुतहा जगहों के बारे में।

पोइया घाट

about most haunted places in agra iside

वैसे तो आगरा में एक से एक प्राचीन घाट है लेकिन, सबसे अधिक चर्चा पोइया घाट की होती है क्योंकि, इस घाट से जुड़ी कई भुतहा कहानियां समूचे शहर में प्रसिद्ध हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां कई आत्माएं रात के समय आपस में लड़ाई करती हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि जब लाशों को यहां जलाया जाता है तो अलगे कुछ दिनों तक कोई भी शाम के बाद जाने से डरता है क्योंकि, आत्मा यहां रात के समय लड़ने के साथ-साथ खलेते भी है।

इसे भी पढ़ें:हिमालय की गोद में मौजूद हैं कई रहस्यमयी कहानियां, आप भी जानिए

बुढ़िया का ताल

most haunted places in agra inside

बुढ़िया का ताल आगरा टुण्डला राजमार्ग पर मौजूद एक प्राचीन जगह है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि बुढ़िया के ताल में बौद्ध धर्म जुड़ी कई चीजें मिली थी। इस जगह एक प्राचीन महल है जहां कोई भी अकेले जाने से डरता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां एक बूढ़ी औरत की आत्मा भटकती रहती है। कहा जाता है कि इस जगह उसकी आत्मा उन लोगों को खोजती है जिन्होंने उसे मारकर यहां फेंक दिया था। (गुजरात की भुतहा जगहें) आज भी शाम होते ही यहां कोई अकेले जाने से डरता है।

लाल ताजमहल

most haunted places in agra inside

जी हां, आगरा में एक ऐसी जगह है जहां लाल ताजमहलका भी निर्माण किया गया है लेकिन, यह जगह किसी डरावनी जगह से काम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगरा के एक कब्रिस्तान में यह लाल ताजमहल बना है। कहते हैं इस कब्रिस्तान से रात के समय अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां आज भी आत्मा का साया और रात के समय सफ़ेद कपड़ा पहने आत्माएं कब्रिस्तान में घूमते रहते हैं। यहां स्थानीय लोग भी शाम होते ही नहीं जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से लगभग 300 किमी की दूरी पर है खूबसूरत नौकुचियाताल हिल स्टेशन

सेंट जॉन्स कॉलेज

know most haunted places in agra inside

आगरा शहर में मौजूद सेंट जॉन्स कॉलेज शहर का सबसे पुराना कॉलेज है। लगभग 1850 में शुरू हुए इस कॉलेज में कई बार रात के समय अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये आवाजें उन छात्रों की हैं, जिन्होंने किसी ना इसी वजह से कॉलेज कैंपस में अपनी जान दे दी थी। कोई लोगों का यह भी मानना है कि ये आवाजें उन लोगों की हैं जो इस कॉलेज को बनाने वक्त इसी परिसर में मर गए थे, हालांकि, अभी तक इसके कोई कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@herzindagi.info,vmis.in)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।