Red Chilli Substitutes: लाल मिर्च खत्म हो गई है? कोई बात नहीं! किचन में रखी इन 6 चीजों से भी खाना बनेगा स्पाइसी

हमारे यहां भारत में स्पाइसी खाना खूब पसंद किया जाता है। खाने में अगर मिर्च न हो तो स्वाद ही नहीं आ पाता है। भारतीय रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे- हल्दी, जीरा, धनिया, मिर्च, गरम मसाला, हींग और मीट मसाला। इन्हीं में से एक लाल मिर्च भी है। स्पाइसी खाना पसंद करने वाले लोग लाल मिर्च का इस्तेमाल जरूर करते हैं।
हालांकि, कई बार सिचुएशन ऐसी आ जाती है कि घर में लाल मिर्च खत्म हो जाती है और आपको ध्यान ही नहीं रहता है। ऐसे में जब खाना बनाने जाओ तो यही सवाल आता है कि खाने में तीखापन कैसे आएगा? किचन में ही ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनसे बिना लाल मिर्च के भी खाना स्पाईसी बना सकती हैं। हम आपको लाल मिर्च के विकल्प के बारे में बता रहे हैं-
काली मिर्च (Black Pepper)
काली मिर्च का तीखापन लाल मिर्च से अलग होता है। इसका स्वाद धीरे-धीरे असर करता है और खाने की खुशबू को भी बढ़ा देता है। अगर आप सूप, सब्जी, दाल, ग्रेवी या स्टर फ्राई में तीखापन चाहती हैं तो काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अदरक (Ginger)
अदरक का इस्तेमाल चाय में ज्यादा किया जाता है। इससे चाय पीने का मजा बढ़ जाता है। खाने में भी इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन अगर आपके पास लाल मिर्च खत्म हाे गई है तो अदरक से भी तीखापन आ सकता है। ग्रेट किया हुआ अदरक सब्जी, दाल और ग्रेवी को जायके से भर देती है।
यह भी पढ़ें- Banana Cake ही नहीं, इस बार Christmas पर ट्राई करें केले से बने ये 6 डेजर्ट; मेहमान भी मांगेंगे रेसिपी
सरसों के दाने (Mustard Seeds)
सरसों के दाने भी खाने में तीखापन लाने का काम करते हैं। तड़के में डालने से इनका फ्लेवर अच्छे से निकलता है। साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन दोनों तरह के खाने में ये बढ़िया तरीके से काम करते हैं।
रेड चिली फ्लेक्स (Red Chilli Flakes)
आमतौर पर लोग रेड चिली फ्लेक्स का इस्तेमाल पिज्जा और बर्गर के लिए करते हैं, लेकिन आप इसे खाना बनाने में भी यूज कर सकती हैं। दिलचस्प बात ये है कि कई बार इससे आप अपने हिसाब से तीखापन कंट्रोल कर सकती हैं।
पपरिका (Paprika)
पपरिका दिखने में लाल मिर्च जैसी होती है, लेकिन इसका स्वाद थोड़ा हल्का होता है। कुछ पपरिका स्मोकी भी होती है, जिससे खाने में अलग खुशबू आती है। अगर आपको हल्का तीखा और चटखदार खाना पसंद है, तो पपरिका बढ़िया ऑप्शन है।
हॉट रेड सॉस (Hot Red Sauce)
घर में रखी हुई रेड हॉट सॉस भी खाने को स्वादिष्ट बना सकती है। इसमें तीखापन के साथ हल्की खटास या स्मोकी फ्लेवर भी होता है। ग्रेवी, नूडल्स, पास्ता या फ्यूजन डिश में कुछ बूंदें डालते ही स्वाद बदल जाता है।
यह भी पढ़ें- केक की अचानक से होने लगी है क्रेविंग तो घर पर ऐसे बनाएं एगलेस बनाना केक
तो अगर आपके पास भी लाल मिर्ची खत्म हो गई है तो उसकी जगह इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- लाल मिर्च का विकल्प क्या है?
- काली मिर्च या अदरक।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।